A2Z सभी खबर सभी जिले की

घर में घुसकर छेड़छाड़ में एसओजी प्रभारी समेत पूरी टीम को एसपी ने किया लाइन हाजिर

पीलीभीत। घर में घुसकर छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में एसपी ने एसओजी प्रभारी समेत टीम में शामिल पांच सदस्यों को लाइनहाजिर कर दिया है। न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने अपने भाई और भांजे संग लखनऊ में आत्मदाह का प्रयास किया था। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद अब इस मामले में कार्रवाई की गई है। थाना हजारा क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने 14 मई को हजारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमे कहा गया था कि वह 23 अप्रैल की रात में अपनी बहन के साथ घर में सो रही थी। रात करीब डेढ़ बजे चार पहिया वाहन से पांच लोग सवार होकर उसके घर में घुस आए। उसके साथ छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि घर में घुसने वाले लोग एसओजी टीम के सदस्य थे। मामला पुलिस से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ थाना हजारा में रिपोर्ट दर्ज करी थी।
पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के एक माह बीतने के बाद भी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई। इसको लेकर महिला ने 23 जून को लखनऊ पहुंचकर अपने भाई और भतीजे के साथ आत्मदाह का प्रयास किया था। लखनऊ पुलिस ने उन लोगों को पकड़कर हजारा पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद हजारा पुलिस लखनऊ पहुंची और महिला को वापस ले आई। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर इस मामले में एसओजी प्रभारी क्रांतिवीर, हेड कांस्टेबल अजब सिंह,कांस्टेबल अजय चौधरी, शाहनावाह , कुलदीप को लाइनहाजिर कर दिया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!