?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

स्वच्छता के प्रति जागरूक हुई झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं।।

क्विज प्रतियोगिता में दिखाया अपनी जागरूकता का परिचय , डस्टबिन व सफाई किटसे मिला स्वच्छता संदेश

IMG 20250628 WA0051 1स्वच्छता के प्रति जागरूक हुई झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं।।

क्विज प्रतियोगिता में दिखाया अपनी जागरूकता का परिचय , डस्टबिन व सफाई किटसे मिला स्वच्छता संदेश

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत एन.के एरिया द्वारा झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय खलारी में शनिवार को स्वच्छता विषयक्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस  कार्यक्रम में 30 छात्राओं ने भाग लिया और स्वच्छता संबंधी विभिन्न सवालों के सही उत्तर देकर अपनी जागरूकता का परिचय दिया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में बड़े आकार के डस्टबिन और सफाई किट का वितरण भी किया गया। इससे छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा करने का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन.के एरिया के सीएसआर अधिकारी निखिल अखौरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा स्वच्छता सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन की नींव है। आप सभी छात्राएं भविष्य की समाज निर्माता हैं और आज से ही स्वच्छता की आदत डालना बेहद जरूरी है। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि सुनिल कुमार ने  कहा, विद्यालय स्तर पर ऐसे आयोजनों से बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आती है। हमें आशा है कि यह पहल समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। इस  कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डन लालमणि कुमारी, लेखापाल चेतना चंदा, शिक्षिका चांदनी कुमारी सहित विद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सदस्य मौजुद थे। इस कार्यक्रम में स्वच्छता के प्रति शपथ लेते हुए सभी  छात्राओं ने  स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Back to top button
error: Content is protected !!