
जनता दरबार में जिलाधिकारी, गया द्वारा 100 से अधिक आवेदकों की समस्याओं को सुना गया, साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गया, 28 जून 2025, दैनिक जनता दरबार में श्री शशांक शुभंकर, जिलाधिकारी, गया द्वारा आज 100 से अधिक लोगों के समस्याओं का निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
आवेदक द्वारा बताया गया कि निजी जमीन को रोक सूची में शामिल किया गया है, रोक सूची से हटवाने के लिये अनुरोध किया गया, डीएम ने अपर समाहर्ता राजस्व को जांच करने का निर्देश दिए।
आवेदक ने बताया कि अंचल से म्युटेशन को रदद् कर दिया गया है, डीएम ने डीसीएलआर कोर्ट में वाद दायर करने का निर्देश दिए हैं।
आवेदक ने बताया कि निजी जमीन में सरकारी नाला का निर्माण करवाया जा रहा है, डीएम में अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को जांच करवाने का निर्देश दिए हैं।
आपदा से पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वज्रपात से मृत्यु के पश्चात अब तक मुआवजा नही मिला है, डीएम ने अपर समाहर्ता आपदा को निर्देश दिए हैं कि कागजातों की जांच करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध करवाया जाए।
आवेदक ने बताया कि डुमरिया क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रहने के पश्चात आवास योजना का लाभ दिलाने के लिये अनुरोध किया गया, डीएम ने उप विकास आयुक्त को जांच हेतु निर्देश दिए और पात्रता रखने पर आवास योजना स्वीकृत करवाने का निर्देश दिए।
आवेदक ने बताया कि टिकारी क्षेत्र में जमाबंदी कायम नही हो पा रहा है, डीएम ने कहा कि पहले दाखिल खारिज करवाये उसके पश्चात ही दाखिल खारिज किया जाएगा।
आवेदक ने बताया कि मोहरा क्षेत्र का जमीन का कब्जा कुछ लोगो द्वारा किया गया है, कब्जा मुक्त करवाने का अनुरोध किया गया।
आवेदक ने बताया कि आपसी बटवारा नही हो पा रहा है, डीएम ने दोनों पक्षों को थाना स्तर के जनता दरबार या सक्षम न्यायालय में वाद दायर कराने की सलाह दी।
जनता दरबार मे कुछ आवेदक भूमि कब्जा मुक्त करवाने का अनरोध किया है, डीएम ने संबंधित अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को जनता दरबार मे सुनवाई करवाने का निर्देश दिए है।
जनता दरबार मे कुछ आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें ज़िला लोक शिकायत निवारण में मामलों को हस्तांतरण किया है, ताकि पूरी टाइम लाइन में सही से मामलों का निराकरण एवं समाधान हो सके।
अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़




