A2Z सभी खबर सभी जिले की

उत्तर प्रदेश प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा आज कम्पार्टमेन्ट/ इम्प्रूवमेंट परीक्षा तिथि की हुई घोषणा 

प्रयागराज।

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।

उत्तर प्रदेश प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा आज कम्पार्टमेन्ट/ इम्प्रूवमेंट परीक्षा तिथि की हुई घोषणा

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा कम्पार्टमेन्ट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा की तिथि की घोषणा  माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव श्री भगवती सिंह जी द्वारा आज की गई है। आपको बता दें कि हाईस्कूल/ इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में एक विषय में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी इसके लिए आवेदन करते हैं एवं इसकी परीक्षा एक साथ दोनों पालियों में कराया जाता है उसी क्रम में बर्ष 2025 की कम्पार्टमेन्ट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा होनी है जिसे दिनांक 19 जुलाई 2025 को  प्रातः  8:30 से 11:45 तक  हाईस्कूल एवं सायंकाल 2 बजे  से 5:15 तक इण्टरमीडिएट की परीक्षा सम्पन्न होगी  समय सारिणी जारी कर दिया गया है । हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट के वे छात्र/छात्राएं जिन्होंने कम्पार्टमेन्ट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा हेतु आवेदन किया है वे अपने विद्यालय पर प्रधानाचार्य से सम्पर्क कर इसके बारे विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!