A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

रिहायशी इलाके में कई मकानो पर जा गिरी ग्यारह हजार की विद्युत लाइन, समाजसेवी गुलफाम अंसारी की तत्परता से बची कई जाने लोग सुरक्षित

देवबंद:- नगर में आज बड़ा हादसा होने से बच गया जा सकती थी कई जाने समाजसेवी ने दिखाई तत्परता

खबर विस्तार से

नगर के कोहला बस्ति में देर रात ग्यारह हज़ार कि विधुत लाईन टूटकर कई मकानो पर जा गिरी लोगो ने घरो से भागकर बचाई जान कुछ मकानो में फंसे लोगो को समाजसेवी गुलफाम अंसारी के प्रयासों से सुरक्षित निकाला गया घरो से बाहर

प्राप्त जानकारी नुसार नगर देवबंद के कोहला बस्ति में उस समय बड़ी घटना होने से बच गई जब देर रात तेज़ हवा और बारिश के चलते 11 हज़ार कि विधुत लाईन टूटकर कई मकानों पर जा गिरी बताया जा रहा विधुत लाईन गिरने से आस पास के कई मकानो में करंट आने पर मकान स्वामियों ने भाकर अपनी जान बचाई समाजसेवी गुलफाम अंसारी ने बताया देर 11 हज़ार कि विधुत लाईन टूटकर करीब चार मकानों पर गिरी गई थी जिससे उनके घरो में करंट पहुंच चुका था उन्होंने बताया जैसे ही उन्हे उक्त घटना कि जानकारी उन्हे मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और जो लोग मकानो के अंदर फसे हुए थे उन्हे मौहल्ले वासियो के साथ मिलकर बचाव कार्य किया गया! उन्होने बताया विधुत विभाग अधिकारियो से सम्पर्क कर शट डाऊन कराया गया था गनीमत रही किसी का कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ पर माली नुकसान ज़रूर हुआ है आरोप है उक्त घटना कि जानकारी होने के बावजूद भी विधुत विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है

Back to top button
error: Content is protected !!