उत्तर प्रदेशबस्ती

जमीनी विवाद में चली गोलियां, दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

अजीत मिश्रा (खोजी)

छावनी पुलिस तथा एसओजी के संयुक्त अभियान में गोली कांड के दो अभियुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में चली गोलियां, दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

बस्ती, 1 जुलाई 2025 

बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष में गोलियां चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध असलहे भी बरामद किए गए हैं।

घटनाक्रम के बारे में बताते हुए क्षेत्राधिकारी सदर स्वतंत्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए 25000 रुपए का इनाम भी रखा गया था |

उन्होंने बताया कि…

दिनांक 29 जून 2025 को ग्राम कलानी खुर्द (बब्ला कलानी) में भूमि विवाद के चलते रामसूरत तिवारी पुत्र स्व. रामधनी तिवारी और लालमन तिवारी पुत्र स्व. रामअवध तिवारी के बीच जमकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि रामसूरत तिवारी ने असलहे से फायरिंग कर दी, जिससे वहां दहशत फैल गई। गनीमत रही कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना की जानकारी पर थाना छावनी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम गठित की। छापेमारी कर दोनों अभियुक्तों – लालमन तिवारी (65 वर्ष) और धर्मेंद्र तिवारी (45 वर्ष) – को गिरफ्तार किया गया।

क्या-क्या बरामद हुआ?

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामदगी में शामिल हैं:

एक अदद पिस्टल 9MM

एक अदद रिवाल्वर .32 बोर

12 कारतूस (.32 और 9MM बोर के)

एक बाइक (UP51H6105)

पूछताछ में क्या निकला?

पुलिस पूछताछ में लालमन तिवारी ने बताया कि रामसूरत तिवारी व उनके परिवार से वर्षों पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। 29 जून को विवादित जमीन पर मिट्टी भराई और पाइप लाइन बिछाने को लेकर मामला इतना बढ़ गया कि रामसूरत ने पहले गोली चला दी। जवाब में लालमन तिवारी ने भी लाइसेंसी हथियार से फायर किया। हमले के बाद डर के कारण आरोपी असलहे छिपाकर भाग निकले। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि घटना के बाद उन्होंने .32 बोर की रिवाल्वर और 9MM की पिस्टल को नदी में फेंक दिया था।

👉 सी ओ ने बताया कि अवैध हथियार कहां से इनको प्राप्त हुई इसके बारे में भी छानबीन की जा रही है |

पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी छावनी जनार्दन प्रसाद, प्रभारी एसओजी टीम उपनिरीक्षक श्रीकांत पाण्डेय, प्रभारी सर्विलांस टीम शशिकांत, चौकी प्रभारी विकासनगर शशि शेखर सिंह सहित आठ सदस्यीय टीम शामिल थी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 109/1/352/238 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें कई गंभीर धाराओं में उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।

मामले में थानाध्यक्ष छावनी जनार्दन प्रसाद में बताया कि  9 एमएम पिस्टल  पहले बरामद की है |

Back to top button
error: Content is protected !!