उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकुशीनगर
दिनांक 02.07.2025
आज दिनांक 02.07.2025 को जनपद कुशीनगर के थाना तमकुहीराज क्षेत्रांतर्गत ग्राम परसौन के एक बाग में एक युवती आशू कुशवाहा पुत्री रामदेव कुशवाहा उम्र करीब 15 वर्ष और एक युवक राहुल निषाद पुत्र असर्फी निषाद उम्र करीब 19 वर्ष, दोनों निवासी परसौन थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा आस-पास के लोगों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली गयी। इस दौरान मौके पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को सभी तथ्यों की गहनता से जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
[yop_poll id="10"]






