उत्तर प्रदेशबस्ती

दुकानदार की बाइक जलाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अजीत मिश्रा (खोजी)

नशे में ट्रैक्टर चालक ने दुकान में मारी टक्कर:पिटाई के बाद अगले दिन दुकानदार की बाइक जलाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

73dbfe8e 173e 459a 98b5 3cc03e2c5093 1751871970232

बस्ती के हरैया थाना क्षेत्र के खरथुआ चौराहे पर रविवार शाम एक नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने दुकानदार बिंदराम चौधरी की दुकान में टक्कर मार दी। दुकानदार ने गुस्से में चालक की पिटाई कर दी।चालक ने अगली सुबह बदला लेने की नीयत से चौराहे पर पहुंचकर बिंदराम चौधरी की बाइक में आग लगा दी। बाइक देखते ही देखते जलकर राख हो गई। इस घटना से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। लोग भय से इधर-उधर भागने लगे।

सूचना मिलते ही हरैया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते अपराध और नशे की प्रवृत्ति को लेकर चिंतित हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!