
शातिर अभियुक्त चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार
Vande bharat live tv news
अयोध्या।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध नियंत्रण व महिलाओं एंव बालकों की सुरक्षा के दृष्टिगत अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान में
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवन्त चौधरी के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रूदौली आशीष निगम के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूदौली संजय मौर्य के नेतृत्व में उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराही पुलिस टीम द्वारा शातिर अपराधी को चोरी की मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना रजिस्ट्रेशन न0 UP42BB2158 के साथ करीमपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
[yop_poll id="10"]





