
गोण्डा -जिले के मोतीगंज में बुधवार की देर रात आशुतोष कुमार सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि आशुतोष ने स्वयं को घर के अंदर कमरे में खुद को गोली मार ली।गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग पास पहुंचे तो देखा कि आशुतोष के सीने में गोली लगी हुई है खून बह रहा है। परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है। पुलिस ने आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद बताया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। कौशिक श्रीवास्तव। जिला संवाददाता वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज गोण्डा।
[yop_poll id="10"]





