A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceTechnologyअन्य खबरेकृषिक्राइमक्रिकेटखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारीमनोरंजन

धमतरी – सिहावा – गुरु पूर्णिमा पर साध्वी प्रज्ञा भारती का कर्णेश्वर धाम आगमन

गुरु पूर्णिमा पर साध्वी प्रज्ञा भारती का कर्णेश्वर धाम आगमन.. महानदी की आरती में हुई शामिल

गुरु पूर्णिमा की शुभ अवसर पर साध्वी प्रज्ञा भारती का कर्णेश्वर धाम संगम स्थल पर आगमन.. महानदी की आरती में हुई शामिल

धमतरी – नगरी/ गुरु पूर्णिमा पर कर्णेश्वर धाम संगम स्थल में साध्वी प्रज्ञा भारती का आगमन हुआ। कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के द्वारा उनका स्वागत अभिनन्दन किया गया। साध्वी प्रज्ञा ने कर्णेश्वर महादेव की पूजा अर्चना उपरांत गुरु और शिष्य परम्परा के पावन पर्व गुरू पूर्णिमा का महत्व समझाते हुए दीदी जी ने कहा कि गुरु ही अज्ञान के अंधरे से ज्ञान प्रकाश की ओर ले जाते है।

मां महानदी की भव्य आरती में भाग लेने आई साध्वी ने कहा कि महानदी उदगम स्थल से उनका भावनात्मक जुड़ाव है वे चाहती है पूरे छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी महानदी के उदगम स्थल का विकास निरन्तरता के साथ हो। इस दौरान वरिष्ठ ट्रस्टी प्रकाश बैस ने कर्णेश्वर धाम में सावन महोत्सव सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनों की जानकारी दी। ट्रस्ट उपाध्यक्ष रवि शंकर दुबे ने साध्वी प्रज्ञा दीदी का शाल श्री फल भेट कर सम्मान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक श्रीमति पिंकी शिवराज शाह, जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय साहू डॉ. बी एस साहू,रविशंकर दुबे,भारत निर्मलकर राम भरोसा साहू,मोहन पुजारी प्रेमलता नागवंशी पूर्व जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम,महेंद्र नेताम,सुलोचना साहू,औँचला यदु,प्रतिमा देवांगन,डॉ जी आर देवांगन, सिरसिदा सरपंच नरसिंह माकाम शिवशंकर साहू, अनिरुद्ध साहू, उत्तम साहू,रवि भट्ट,हनी कश्यप , रामलाल श्रीमाली, नारायण बैस सहित आस पास के श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।

Show More

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!