A2Z सभी खबर सभी जिले कीबड़वानीमध्यप्रदेश

बड़वानी-नशे से दूरी है जरूरी” जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ – अंजड में निकाली गई जागरूकता रैली

बड़वानी-नशे से दूरी है जरूरी" जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ – अंजड में निकाली गई जागरूकता रैली

संवाददाता हेमन्त नागझिरिया की रिपोर्ट

बड़वानी,  – मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलने वाले “नशे से दूरी है जरूरी” विषयक जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत आज बड़वानी में की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के नेतृत्व में बड़वानी जिले में इस विशेष अभियान की शुरुआत कारंजा तिराहा से हुई, जहाँ प्रातः 11 बजे एक विशाल जन-जागरूकता रैली का आयोजन हुआ।

IMG 20250715 142002

इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स एंड गाइड्स, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी और शिक्षकगण, सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाएँ व पुलिस बल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए नशा मुक्ति के नारों और पोस्टरों के माध्यम से जनमानस को जागरूक करती रही।

रैली के समापन के उपरांत योगेश्वर नर्सिंग कॉलेज में एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नशे के दुष्परिणामों, रोकथाम व पुनर्वास के उपायों पर विशेषज्ञों द्वारा संवाद हुआ। विद्यार्थियों द्वारा निबंध, स्लोगन, भाषण व पोस्टर प्रस्तुति के माध्यम से भी नशे के खिलाफ संदेश दिया गया।

इसी क्रम में अंजड़ थाने द्वारा सीएम राइज स्कूल में भी विशेष आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में टीआई नारायण रावल, पुलिस बल के साथ मांगीलाल मुकति, श्री गेहलोत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी।

बड़वानी पुलिस ने समस्त नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी कर समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में सहयोग करें।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!