A2Z सभी खबर सभी जिले कीकोटाराजनीतिराजस्थान
Trending

अमित शाह के जयपुर आगमन को लेकर, भाजपा कोटा शहर की तैयारी बैठक सम्पन्न -राकेश जैन

80 बसों व सेंकड़ो चौपहिया वाहनों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता होंगे शामिल

कोटा 15 जुलाई। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के 17 जुलाई को जयपुर आगमन को लेकर, जिलाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में 15 जुलाई मंगलवार को जी एम ए प्लाजा स्थित जी एम ए सभागार में भाजपा कोटा शहर की तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। राकेश जैन ने बताया की यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह जयपुर का दौरा करने जा रहे हैं। इस दौरान वे राष्ट्रीय सहकार सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से वर्ष 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किए जाने के मद्देनजर किया जा रहा है। कोटा शहर से 80 बसों व 200 चौपहिया वाहनों के माध्यम से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जयपुर कार्यक्रम में शामिल होगें। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये भाजपा पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

शाह का यह दौरा सहकारिता की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। सहकारिता से समृद्धि की ओर प्रदेश बढे इस विजन को लेकर अमित शाह राजस्थान के जयपुर में सहकारिता सम्मेलन को संबोधित करेगे। सहकारिता नीति पर स्पष्ट दिशा निर्देश देकर प्रदेश में सहकारिता के माध्यम से प्रदेश वासियो को किस तरह लाभान्वित किया जा सकता है, इस संबंध में मंच के माध्यम से बडा ऐलान होने की संभावना है। सहकारिता तंत्र को मजबूती देने की दिशा में यह ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है। शाह का यह दौरा सहकारिता के क्षेत्र में प्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

कार्यक्रम में केन्द्र और राज्य में भाजपा की नीतियों का समन्वय दिखाई देगा और भाजपा कार्यकर्ताओं व सहकारी प्रतिनिधियों में नयी ऊर्जा का संचार होगा।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने तैयारियो को लेकर वीसी के माध्यम से संवाद कर दिशा निर्देश प्रदान किए ।

जिलाध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व महापौर महेश विजय, नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत कृष्ण विजय, जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा, सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक महिप सिंह सोलंकी मंचस्थ रहे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री चंद्रशेखर नरवाल, जिला मंत्री राजेन्द्र अग्रवाल, रेखा खेलवाल, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह निर्भय, दिनेश सरसिया, संजय समीर सैनी, ओम शंकर सुमन, चन्द्र प्रकाश महावर, दीनू बंजारा, संजय त्रिपाठी, पन्ना लाल बंजारा, अक्षय चौधरी मनोज तलाईचा, नरेंद्र मेघवाल मण्डल प्रतिनिधि सत्यनारायण शर्मा, चेतन राठौर,सोनिया सिंह राठौड, महेन्द्र गर्ग, सीमा मरोठिया ,हरकचंद जैन, बृजमोहन गौड, धर्मेन्द्र सिंह हाडा, बद्री आर्य ,उद्योग प्रकोष्ठ संयोजक के पी सिंह, एससी मोर्चा से रामलाल टटवाडिया, ओबीसी मोर्चा से अमित उराडिया, अल्पसंख्यक मोर्चा से साहिल मिर्जा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, रमेश शर्मा, पंकज वात्स्य, नरेन्द्र सोनी सहित सेंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!