A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

अजनी -पुणे वंदेभारत एक्सप्रेस की समय सारिणी घोषित

20250807 082428
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर, 07 अगस्त 2025-: नागपुर वासियों के लिए खुशी की खबर है। नागपुर-पुणे वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन को जल्दी ही हरी झंडी मिल सकती है। इस नई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के शुरू होने के बाद विदर्भ और पश्चिम महाराष्ट्र के बीज यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार रेल मंत्रालय की ओर से नागपुर पुणे वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी गई है। यह वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन नागपुर के अजनी रेलवे-स्टेशन से चलाई जायेगी। ट्रेन क्रमांक 26102-अजनी पुणे वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह के समय 09:50बजे अजनी(नागपुर) स्टेशन से छूटेगी और रात के समय 09:50बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन क्रमांक 26101-पुणे अजनी वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन शाम के समय 06:25बजे पुणे स्टेशन से चलकर सुबह के 06:25बजे अजनी रेलवे-स्टेशन पहुंचेगी। अजनी पुणे एक्सप्रेस ट्रेन किस तारीख से शुरू की जायेगी इसका खुलासा नही हुआ है। ट्रेन क्रमांक 26102-अजनी पुणे वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को छोड़कर बाकी छह दिन रोज चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन क्रमांक-26101-पुणे अजनी वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते भर छह दिन चलेगी। त्योहार के समय में बड़ी संख्या में यात्री और विद्यार्थी कामकाजी लोग नागपुर और पुणे के बीच आना जाना करते हैं। वयापारियों का भी इन दो शहरों के बीच आना जाना लगा रहता है। ऐसे में वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन एक बेहतर यात्रा का साधन हो सकता है। इस नई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का रखरखाव नागपुर मे ही होगा। रेलवे की ओर से नागपुर को यह नई रेलगाड़ी मिली है।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!