A2Z सभी खबर सभी जिले की

डोल का बाढ़ बचाओ आंदोलन,बच्चों की 270 क्या साईकिल यात्रा का पहला दिन पूर्ण

डोल का बाढ़ बचाओ आंदोलन: बच्चों की 270 किमी साइकिल यात्रा का पहला दिन पूरा

 

जयपुर। डोल का बाढ़ जंगल और पर्यावरण को बचाने के लिए 7 वर्षीय भाव्या, 13 वर्षीय सावी और उनका परिवार 270 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा पर निकला। यात्रा के पहले दिन पत्रिका गेट से रवाना होकर 27 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए कूकस पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। इस यात्रा की शुरुआत राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. लाड कुमारी जैन और पशु अधिकार कार्यकर्ता टिम्मी कुमार ने हरी झंडी दिखाकर की। मार्ग में कनोडिया कॉलेज, अल्बर्ट म्यूज़ियम, हवा महल और आमेर में पर्यावरण प्रेमियों, संस्थाओं और नागरिकों ने उनका स्वागत किया। आमेर में वरिष्ठ पर्यावरणविद् श्रीमती कुसुम जैन एवं ग्राम भारती संस्थान की टीम ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया। मरुधरा किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बालियान, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेश कुमार जैन और महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रेखा शर्मा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल हुए। आंदोलन की प्रमुख मांगों में डोल का बाढ़ क्षेत्र में पेड़ों की कटाई पर रोक, इसे बायोडायवर्सिटी पार्क घोषित करने पर विचार, और सभी पक्षों की सहमति से समाधान निकलने तक निर्माण कार्य पर रोक शामिल हैIMG 20250810 WA0048 IMG 20250810 WA0045 IMG 20250810 WA0050 1 IMG 20250810 WA0044

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!