A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

सिलठा ए पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से शोक सभा आयोजित कर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई।

सिलठा ए पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से शोक सभा आयोजित कर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई।

IMG 20250811 WA0317 IMG 20250811 WA0318 IMG 20250811 WA0319

सिलठा ए पंचायत के ग्राम खुटहन में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से शोक सभा आयोजित कर झारखंड के महान सपूत और झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने 1 मिनट का मौन रखकर शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

पंचायत अध्यक्ष हेमलाल मुर्मू ने शिबू सोरेन के जीवनी को बताया और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड के एक सच्चे सपूत थे जिन्होंने अपना जीवन झारखंड के विकास और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।

सभी ने जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक दिसोमगुरु शिबू का नाम रहेगा और वीर दशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहे का नारा लगाया और शिबू सोरेन के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, मिथिलेश मंडल, मोहम्मद सद्दाम अंसारी, उमेश कुमार, बलराम मंडल, संजय मंडल, सुनील टुडू, नरेश हंसना, कालेश्वर राय, दिवाकर मंडल, विजय मंडल, अशोक कुमार, सोनू मंडल, विमल मांझी, फिलिप हंसदा, प्रकाश हंसदा, सुरेश मंडल, सुभाष टुडू, भोला लायक, जॉन बेसरा, मनवेल हंसदा, मंगल हंसदा, प्रकाश हंसदा आदि मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!