

दुमका जिला के उपायुक्त महोदय, श्री अभिजीत सिन्हा से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा काठीकुंड एवं गोपीकांदर प्रखंड समिति ने मुलाकात कर उपायुक्त महोदय को ज्ञापन सौंपा।
जिसमें JLKM प्रखंड अध्यक्ष,काठीकुंड मो० इमामुल हक ने काठीकुंड प्रखंड के निम्न मुलभुत समस्याओं
1.प्रखंड में ब्लड बैंक की असुविधा
2.विकलांग का निबंधन शिविर आयोजन
3.आपदा प्रबंधन द्वारा आर्थिक सहायता एवं आवास योजना 4.स्कूलों में शिक्षकों की अनुपस्थिति
5.अत्यंत गरीब परिवार को मिले आवास योजना का लाभ, 6.विकलांग, विधवा, वृद्धा, पेंशन योजना हेतु शिविर आयोजन
7.हर पंचायत भवनों में आधार सुविधा केंद्र
उपर्युक्त समस्त विषयों पर उपायुक्त महोदय,दुमका श्री अभिजीत सिन्हा से चर्चा की गई।
साथ ही JLKM गोपीकांदर प्रखंड अध्यक्ष, मदन राय द्वारा गोपीकांदर प्रखंड में चल रहे अवैध पत्थर खनन, क्रेशर क्षेत्रों को बंद कराने एवं
*संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम-1949,*
*खनन अधिनियम-1955,*
*पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986,* का अनुपालन हेतु कर प्रखंड के अवैध खनन क्रेशर क्षेत्रों को बंद कराने की बात उपायुक्त महोदय, श्रीमान अभिजीत सिन्हा जी से कही गयी उपायुक्त महोदय ने कहा संबंधित विभाग के पदाधिकारी को इसकी जानकारी देकर उपर्युक्त समस्त विषयों पर विशेष चर्चा करेंगे ताकि प्रखंड गोपीकांदर में अवैध पत्थर खनन क्रेशर क्षेत्र बंद हो,पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखा जाए एवं संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम-1949, खनन अधिनियम-1955, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम- 1986,का अनुपालन हो एवं प्रखंड के स्थानिय गरीब परिवारों को उचित स्वास्थ्य ,शिक्षा एवं पेंशन, एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले।
जिला उपाध्यक्ष *राजकिशोर राय* ने कहा अगर संबंधित विभाग द्वारा उपर्युक्त समस्त विषयों का निराकरण नहीं किया गया तो सभी प्रखंडों में आंदोलन का आगाज़ होगा। एवं एक नये आंदोलन का बिगुल फूंका जायेगा।
साथ में JLKM दुमका जिला उपाध्यक्ष
राज किशोर राय, प्रखंड अध्यक्ष मदन राय प्रखंड अध्यक्ष मो० इमामुल हक, मनोज मुर्मू मोतीलाल हांसदा,आयूष हेम्ब्रम एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।



