उत्तर प्रदेशबस्ती

बस्ती जिला अस्पताल में पकड़ा गया मुन्ना भाई, तड़प-तड़प कर मरीज ने तोड़ा दम

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। वॉर्डन बताएगा क्या चलानी है दवा…बस्ती जिला अस्पताल में पकड़ा गया मुन्ना भाई, तड़प-तड़प कर मरीज ने तोड़ा दम।।

 खुद को सीनियर डॉक्टर बताकर इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के इलाज में जुटा था मुन्ना भाई एमबीबीएस, ढंग का इलाज नहीं मिलने से महिला की मौत से हड़कंच मचा।

बस्ती।। फर्जी डॉक्टरों के कई केस आपने भी देखे-सुने होंगे, लेकिन ये वाला सबसे अलग है। बस्ती जिला अस्पताल में अजब गजब मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां इमरजेंसी वार्ड में लोगों ने एक मुन्ना भाई एमबीबीएस (फर्जी डॉक्टर) को पकड़ा, जो बकायदा मास्क और गले में आला लगाए मरीजों का इलाज कर रहा था। यही नहीं, अपने आप को सीनियर डॉक्टर बता कर गंभीर मरीजों के इलाज में जुटा था। जब लोगों को शक हुआ तो मौके से धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।

बस्ती जिला अस्पताल में अगर आप को इलाज करवाना हो तो सावधान हो जाइए, क्या पता आप को कोई मुन्ना भाई एमबीबीएस मिल जाए और बेहतर इलाज की आप की जान पर बन आए। ऐसा ही एक मामला यहां पकड़ में आया है। रूधौली थाना के लक्ष्मी नारायण अपनी पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां पर उन्हें 2 घंटे तक इलाज नहीं मिला, जिससे मरीज की तबियत ज्यादा खराब होने की वजह से मौत हो गई। इमरजेंसी वार्ड में राज कुमार नाम का मुन्ना भाई मिला जो अपने आप को सीनियर डॉक्टर बता रहा था। इससे जब लोगों ने मरीज की हालत गंभीर होते देख इलाज के लिए बोला, तो अपने आप को सीनियर डॉक्टर बताने वाले राज कुमार ने कहा कि मैं अभी वॉर्डन से पूछ कर बताता हूं क्या दवा चलनी है। इसके बाद लोगों का शक यकीन में बदल गया कि यह फर्जी डॉक्टर है। लोगों ने उसे धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।

जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. खालिद रिजवान ने बताया कि सूचना मिली कि कोई अननोन व्यक्ति अस्पताल में आया है। जब लोगों को शक हुआ तो उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। उस के खिलाफ परिजनों से तहरीर दिलाकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। जहां तक मरीज की मौत की बात है तो उसकी सांस फूल रही थी, ऑक्सीजन बहुत कम हो गया था। मैं खुद वहां गया और उसका प्रॉपर इलाज किया गया। इलाज में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं की गई। सांस ज्यादा फूलने और ऑक्सीजन का होने की वजह से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!