?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

इटवा में 101 फीट ऊंचा तिरंगा

24 अगस्त को प्रभारी मंत्री करेंगे लोकार्पण, पार्क और सेल्फी प्वाइंट भी बनाया

सिद्धार्थनगर के इटवा नगर पंचायत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष पहल की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास 101 फीट ऊंचे तिरंगे का निर्माण किया गया है।

IMG 20250819 002630

24 अगस्त को इटवा मे प्रभारी मंत्री अनिल राजभर इस तिरंगे का लोकार्पण करेंगे। इसी स्थान पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क और एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।

पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी ने स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल, जिला मंत्री कृष्णा मिश्रा, मंडल अध्यक्ष इटवा दीपनारायण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष विस्कोहर श्रवण गिरि, राजन पाण्डेय रत्न, आशीष त्रिपाठी और अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह परियोजना लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है।

Back to top button
error: Content is protected !!