A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मुरादाबाद में सड़क हादसे में किशोर की मौत: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी

Screenshot 20250819 093501 1मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना इलाके में लखनऊ-दिल्ली
हाईवे पर सोमवार की शाम किसी वाहन ने बाइक में
टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहा 14 वर्षीय
किशोर की मौत हो गई, जबकि उसकी मौसी घायल हो
गईं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना मूंढापांडे निवासी रिंकू दिल्ली में नौकरी करता है।
उसकी साली रोशनी उसके घर रह रही है। रिंकू के ससुर
रामपुर जिले के ज्वाला नगर निवासी गंगाराम हैं और
सास की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी।
सोमवार की शाम छह बजे रोशनी रिंकू के बेटे देव के
साथ बाइक से अपनी बहन गीता के घर मिलक मनकरा
जा रही थी। मनकरा मोड़ के पास किसी वाहन ने बाइक
में टक्कर मार दी। इस हादसे में देव की मौके पर ही मौत
हो गई, जबकि रोशनी गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रोशनी को मूंढापांडे
सीएचसी भिजवाया, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला
अस्पताल रेफर कर दिया। थाना मुंढापांडे प्रभारी
निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने
पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!