
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर, मंगलवार 19 अगस्त 2025-: मराठी एवं बॉलीवुड हिन्दी फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता अच्युत पोतदार का कल सोमवार की रात महाराष्ट्र के ठाणें के ज्युपिटर हॉस्पिटल में निधन हो गया है। अभिनेता अच्युत पोतदार लगभग 91 वर्ष की आयु के थे। प्राप्त जानकारी अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज मंगलवार को किया जायेगा। अभनेता अच्युत पोतदार के परिवार में एक पुत्र दो पुत्रियां उनका दमाद और नाती हैं। अभिनेता अच्युत पोतदार का जन्म 22 अगस्त 1934 को मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ था । पोतदार का बाल्यकाल इंदौर में बीता । जानकारी अनुसार पोतदार ने अर्थशास्त्र में एमए की डीग्री लेने के भारतीय सेना में कैप्टन भी रहें, बाद में इंडियन ऑयल में कार्यकारी पद से सेवानिवृत्त हुए। जानकारी अनुसार अभिनेता अच्युत पोतदार ने लगभग 125 से भी अधिक फिल्मों में अभिनय किया। लगभग 95 टीवी धारावाहिक 26 नाटकों तथा लगभग 45 विज्ञापनों में भी अभिनय किया था। उनकी हिन्दी फिल्मों में लगे रहो मुन्नाभाई, परिणीता, दबंग2, 3 इडियट्स, वास्तव, रंगीला, परिंदा, जैसी फिल्मों में उनके द्वारा निभाए गए अभिनय सदैव यादगार रहेंगी। टीवी पर भारत एक खोज” अगले जन्म मोहे बिटिया ही कोजौ” माझा होशील ना तथा वागले की दुनियां मे भी शानदार भूमिका अदा करते हुए छाए रहे। वर्ष 2015 में अभिनेता अच्युत पोतदार को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड तथा वर्ष 2021 में झी मराठी जीवन गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया था। “वंदेभारतलाइव टीवी न्युज परिवार अभिनेता अच्युत पोतदार के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है”। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें । ।। ॐ शांति ।।





