
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर मंगलवार 19/8/2025-: नागपुर रेलवे स्टेशन के पास आज मंगलवार को अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही के दौरान एक युवक के द्वारा आत्मदाह करने की कोशिश की गई। पुलिस के जवान ने तत्परता दिखाते हुए युवक को आग लगाने से बचा लिया। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर महानगर पालिका के द्वारा नागपुर रेलवे स्टेशन के सामने सड़क पर बनी हुई चाय पानी की अवैध रूप से चल रहे टपरियों पर कार्यवाही कर सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा था। अतिक्रमण हटाने को लेकर किए गए कार्यवाही के बीच में एक टपरीधारक युवक ने इसका विरोध किया और उसने स्वयं को आग लगाने की कोशिश भी की। इस अवसर पर मौके पर उपस्थित पुलिस जवान ने युवक द्वारा उठाए जा रहे कदम की गंभीरता को समझते हुए तुरंत ही हस्तक्षेप कर साहस पूर्वक युवक को आग लगाने से बचा लिया। बाद में उस युवक को स्थानीय पुलिस थाने के सुपुर्द कर दिया गया। टपरीधारक युवक के द्वारा आग लगाने की कोशिश के चलते क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव जैसी स्थिति बन गई। बाद मे पुलिस ने स्थिति को काबू मे कर लिया। ज्ञात हो कि नागपुर शहर में मनपा प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर सतत प्रयास किया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने की इसी कार्यवाही के दौरान आज मंगलवार को नागपुर रेलवे स्टेशन के सामने रोड पर चल रहे अवैध टपरीधारकों पर भी कार्यवाही की जा रही थी। अतिक्रमण हटाने की इस कार्यवाही के दौरान एक चाय पानी वाले टपरीधारक युवक ने इस कार्यवाही का विरोध किया और खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने की कोशिश भी किया, किन्तु वहां मौके पर उपस्थित पुलिस जवान ने मौके वारदात को समझते हुए तत्परता पूर्वक युवक को आग लगाने से बचा लिया। पुलिस आयुक्त ने पुलिस कर्मी पंकज रामटेके के इस साहसपूर्ण कार्य की सराहना की है।

