

- आज दिनांक 19 अगस्त 2025 को सेवाप्रदाता संघ द्वारा “आशावन वृद्धाश्रम” की स्थापना की गई।
इस शुभ अवसर पर संघ के सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री रतिकांत साहू जी, श्रीमती रुक्मणी रामटेके जी की अध्यक्षता में यहां कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ

शुभारंभ के अवसर पर ईश्वर वंदना, सुंदर भजन-कीर्तन एवं भवन पूजन के साथ पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ “आशावन” का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सम्मान भी किया गया।
आशावन वृद्धाश्रम रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के पीछे, मुस्कान रेजिडेंसी, पचपेड़ी नाका, रायपुर में स्थापित किया गया है, जहाँ जरूरतमंद बुजुर्गों की सेवा, देखभाल और सहयोग प्रदान किया जाएगा।
उपस्थित पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण
• अध्यक्ष – दीपक तिवारी
• उपाध्यक्ष – शिवराज सिंह, गितेश साहू
• सचिव – डॉ प्रदीप साहू
• संयुक्त सचिव – तूलेन्द्र साहू
• कोषाध्यक्ष – विनोद तिवारी
• संगठन मंत्री – राहुल ठाकुर
• मीडिया प्रभारी – त्रिवेंद्र साहू
• संरक्षक – श्री राजू रामटेके जी
• अन्य पदाधिकारी/सदस्य – सह सचिव डॉ. पूरनलाल सिंन्हा, अजय तिवारी ,रवि मेहरा, सहसचिव अहमद खान योगेश बिसेन ,संतोष देवांगन, त्रिलोचन साहू, अमीन खान, रामनारायण साहू, मूलचंद बबीता वर्मा,तामेश्वर साहू,मिथलेश साहू, शीला रजवाड़े, रघुवीर बर्मन, दिव्यांश अयाम
इस अवसर पर सेवाप्रदाता संघ ने यह संकल्प लिया कि समाज के वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं सेवा में कोई कमी नहीं रखी जाएगी और आशावन वृद्धाश्रम इसके लिए एक सशक्त माध्यम बने।














