उत्तर प्रदेशबस्ती

बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार।

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार।।

बस्ती, 21 अगस्त 2025

बस्ती यूपी ।।  जनपद बस्ती के थाना सोनहा क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को घटना के महज़ 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी रूधौली स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक चन्दन कुमार और उनकी टीम द्वारा की गई।

मामला ग्राम औड़जंगल खास का है, जहां 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आई। पीड़िता के पिता मिथलेश पुत्र रामजस ने 20 अगस्त को थाना सोनहा में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया और उसी दिन देर शाम करीब 8:05 बजे कोरियाडीह नहर पुलिया के पास से आरोपी तेजस्वी पुत्र आदर्श कुमार (उम्र 20 वर्ष, निवासी औड़जंगल खास) को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ धारा 65(1) BNS व 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

इस सफलता में थाना सोनहा पुलिस टीम के निरीक्षक चन्दन कुमार, उपनिरीक्षक रमजान अली अंसारी, उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार शुक्ला, हेड कांस्टेबल रामललित यादव, कांस्टेबल देवेंद्र यादव और अजय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!