A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

प्रभावी पुलिस चौकी इंचार्ज खुरहंड यज्ञनारायण भार्गव ने पेश की मिसाल

प्रभावी पुलिस चौकी इंचार्ज खुरहंड यज्ञनारायण भार्गव ने पेश की मिसाल

बांदा

चित्रकूट कामदगिरि यात्रा में जा रहे श्रद्धालुओं के लिए खुरहंड चौकी प्रभारी यज्ञनारायण भार्गव ने मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश की। यात्रा मार्ग से गुजर रहे श्रद्धालुओं को उन्होंने चौकी पर रुकवाकर बिस्कुट, नमकीन और पानी वितरित कराया। अचानक मिले इस सम्मान और सेवा से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पुलिस के इस मानवीय चेहरे की जमकर सराहना की।

पुलिस महकमे में जहां अक्सर सख़्ती और नियमों की चर्चा होती है, वहीं भार्गव ने अपने व्यवहार और सेवा भाव से यह साबित कर दिया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था संभालने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा में भी आगे रहती है। उनके इस कार्य से स्थानीय स्तर पर पुलिस की सकारात्मक छवि और मजबूत हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!