
तीजा पर्व की हार्दिक बधाई एवः शुभकामनाऐं
===========///====/==/==== वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर गुरूवार 21/08/2025-: =======///======///======///======= छत्तीसगढ राज्य में तीजा पर्व का विशेष महत्व रहता है। तीजा के शुभ अवसर पर विवाहित महिलाएं अपने अपने माता पिता के घर जाती हैं। त्योहार के समय में ट्रेनों में भीड़ अधिक हो जाती है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान रखते हुए विशेषकर महिला यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए तीजा पर्व पर दपूम• रेलवे ने दो जोड़ी तीजा स्पेशल फास्ट मेमू ट्रेन चलाये जाने का निर्णय लिया है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार तीजा स्पेशल फास्ट मेमू ट्रेनें रायपुर-अनुपपुर-रायपुर और रापुर-ताड़ोकी-रायपुर के बीच चलाई जायेगी। ट्रेन का विवरण इस प्रकार है-: ट्रेन क्रमांक 06803-रायपुर-अनुपपुर-रायपुर फास्ट मेमू स्पेशल 24 और 28 अगस्त को सुबह 04:50बजे रायपुर से छूटकर सुबह 10:15 बजे अनुपपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन सिलियारी,तिलदा, भाटापारा, बिलहा, उस्लापुर, करगीरोड, पेन्ड्रारोड, जैतहरी होते हुए चलेगी। ट्रेन क्रमांक 06804- फास्ट मेमू स्पेशल अनुपपुर रायपुर, 24 और 28 अगस्त को दोपहर 01:30 बजे अनुपपुर से चलकर शाम को 07:15 बजे रायपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन जैतहरी, पेन्ड्रारोड, करगीरोड, उस्लापुर,बिलहा, भाटापारा, तिलदा, सिलियारी होते हुए चलेगी। ट्रेन क्रमांक 06805- रायपुर-ताड़ोकी-रायपुर फास्ट मेमू स्पेशल 25 और29 अगस्त को सुबह 06:00बजे रायपुर से चलकर दुर्ग, बालोद, दल्लीराजहरा, भानुपरतापपुर , अंतागढ़ स्टेशन होते हुए सुबह 10:15 बजे ताड़ोकी पहुंचेगी। ट्रेन क्रमांक 06806 फास्ट मेमू स्पेशल 25 और 29 अगस्त को दोपहर 12:00बजे ताड़ोकी से चलकर अंतागढ़, भानुपरतापपुर, दल्लीराजहरा, बालोद, दुर्ग, होते हुए शाम को 04:25 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचेगी। यात्रीगण अपनी सुविधानुसार इन ट्रेनों में यात्रा कर सकते है।











