
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664, *7 म०प्र० बा० बालिका बटा० एन सी सी, सागर में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 18 अगस्त 2025 से दिनांक 27 अगस्त 2025 तक एस. व्ही. एन. यूनिवरसिटी सिरोजा में संपन्न किया जा रहा है। शिविर में लगभग 500 एनसीसी सीनियर विंग, सीनियर डिवीजन जूनियर विंग, जूनियर डिवीजन तथा वेस्ट कैडिट्स भाग ले रहे हैं। कैडेट्स इस शिविर में फायरिंग, ड्रिल, मेप रीडिंग टैन्ट पिचिंग, पीटी, योगा के साथ समायिक विषयों का भी अध्ययन करेंगे। शिविर में दिनांक 20 अगस्त 2025 को एनसीसी ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर विकास बहुगुणा ग्रुप मुख्यालय सागर द्वारा कैम्प एरिया में विजट किया गया, जिसमें उन्होंने कैडिट को कैम्प में किस प्रकार अपनी प्रतिभा को निखारे इस बारे में बताया एवं भविष्य में होने वाले कैम्प में सिलेक्शन हेतु किस प्रकार की योग्यता कैडिटों में होनी चाहिए इस बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा वेस्ट कैडिट को भोपाल में सम्मिलित्त होने वाले कैम्प में सम्मिलित होने हेतु हौंसला अफजायी की। शिविर में एनसीसी कैडेट्स की प्रतिभा को निखारने के लिए वाद विवाद प्रतियोगिता, समूह नृत्य, गीत, ड्राइंग भाषण, गेम्स ड्रिल, पेंटिंग व अन्य कई कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका दिया जाएगा।। प्रशिक्षण शिविर के पश्चात् एनसीसी कैडेट्स में साहस विश्वास एवं आत्मविश्वास जागृत होना स्वाभाविक प्रक्रिया है जो कि उन्हे भविष्य में सभी आयामों में संघर्षरत रहतें हुए सफल बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं, इसी के तहत दिनांक 21 अगस्त 2025 को कैम्प में श्री ए, के सिंह के द्वारा फायर फाइडिट का प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन का अनुभव को दिया गया जिसमें कैडिट्स आपदाओं पर समय रहते नियंत्रण पा सके और मददगार साबित हो सके। आज दिनांक 22 अगस्त 2025 को कैम्प में महिला स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता विषय पर भी अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी सैन्य अस्पताल सागर की नर्सिंग अधिकारी कैप्टन आकांक्षा के द्वारा दी गई। इस कैम्प मे अधिकारियों और स्टाफ के अतिरिक्त विभिन्न संस्थानों से आई हुई एएनओं प्रशिक्षण दे रही हैं जिसमें आर्य कन्या हा. से. स्कूल सागर से एएनओं मेजर रामकुमारी ठाकुर एस.व्ही.एन यूनिवरसिटी से एएनओ कैप्टन नेहा जैन और शा. हा. से. स्कूल से कमला कारपेन्टर शामिल हैं।





