A2Z सभी खबर सभी जिले की

आदतन अपराधियों को 6-6 माह के लिए किया जिला बदर

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी ,8225072664- जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर संदीप जी आर ने आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के मद्देनजर रखते हुए 2 आदतन अपराधियों को 6-6 माह के लिये जिला बदर करने का आदेश दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर विभिन्न आपराधिक गतिविधियां में लिप्त रामरूप उर्फ रामस्वरूप पिता देवी सिंह उम्र 35 साल निवासी ग्राम बारछा थाना बहेरिया को 06.माह एवं बंटी पिता शिवलाल बंसल उम्र 21 साल निवासी जासौड़ा थाना बरायठा को 06.माह के लिए सागर जिले व सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से निष्कासित करने का आदेश दिया है। उनके विरूद्ध न्यायालय में प्रकरण चल रहा है तो वह नियत पेशी पर न्यायालय में उपस्थित हो सकेंगे। परन्तु इसके पूर्व अनावेदकों को थाना प्रभारी को लिखित में सूचना देनी होगी तथा न्यायालय में पेशी होने के तुरंत पश्चात् जिला दण्डाधिकारी के आदेश का पालन सुनिश्चित करना होगा।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!