
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर गुरूवार 28/8/2025-:नागपुर महानगर पालिका चुनाव को देखते हुए कल श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भाजपा के द्वारा नागपुर शहर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में पुराने कार्यकर्ताओं विशेष कर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मान करते हुए और नए चेहरों को भी नई कार्यकारिणी में जगह दी गई है। नागपुर शहर भाजपा अध्यक्ष की इस नई टीम में 16 उपाध्यक्ष, 04 महामंत्री,16, मंत्री, 01 संपर्क मंत्री, सहित कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष तथा कार्यालय मंत्री भी बनाए गए हैं। इसमें पार्टी के निष्ठापूर्वक संघर्ष करने वाले युवाओं को उपाध्यक्ष के रूप में शामिल किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व नगरसेवक संजय बंगाले , चेतना टांक, किशोर वानखेड़े, रामभाऊ आंभुलकर , देवेंद्र दस्तूरे, गणेश कानतोड़े, कृष्णा कावले , संजय अवचट, विजय आस्वाले, विनोद कन्हरे, सुरेंद्र यादव, कसन गावंडे, महेंद्र धनविजय, अशोक नायक, महेंद्र उइके को नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। समाजसेवी- श्रीकांत आगलावे, पूर्व महापौर संदीप जाधव , मनीषा धावड़े, रितेश गावंडे, को नई कार्यकारिणी में महामंत्री पद दिया गया है। जानकारी अनुसार स्थाई समिति के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र बोरकर को संपर्क मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। नई टीम मे जगह तो मिल गई है किन्तु क्या मनपा के चुनाव में उम्मीदवारी की राह आसान होगी या फिर मुश्किल यह आने वाले समय पर ही पता चल सकता है।