
ग्रापए का 2026 में होगा राष्ट्रीय सम्मेलन तैयारियां शुरू
*मौदहा में जिला स्तरीय बैठक संपन्न*

मौदहा (हमीरपुर)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवीप्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में नगर पालिका के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में पत्रकारों की उत्पीड़न के साथ राष्ट्रीय सम्मेलन करने पर मंथन किया गया। आगामी बैठक नवंबर माह में होगी। जिसमें राष्ट्रीय सम्मेलन तिथि आदि तय की जाएगी। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों सदस्यों ने बैठक में खुलकर विचार रखें। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि संगठन उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक फैल चुका है। मंडल उपाध्यक्ष मुनीर खान ने सभी को संगठित रहने की सलाह देते हुए कहा कि कोई सदस्य संगठन से जुड़े किसी पदाधिकारी एवं सदस्य की आलोचना नहीं करेगा। जिलाध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने संगठन की रूपरेखा से सभी को अवगत कराया और कहा कि 2026 में राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी में अभी से जुट जाएं। ताकि इसको ऐतिहासिक बनाया जा सकें। बैठक में पधारें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बैठक को हरिमोहन चंसौरिया, जिला महासचिव नंदकिशोर यादव, जयशंकर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी, सुरेश सिंह, कृष्णकुमार द्विवेदी, देवेंद्र राजपूत, रमेश कुमार, रामसिंह राजपूत ने संबोधित किया। अमित कुमार द्विवेदी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। बैठक में आम सहमति से अजय कुमार प्रजापति को पुनः जिला मीडिया प्रभारी एवं नईम अख्तर को जिला सचिव बनाया गया। बैठक में कुरारा, हमीरपुर, सुमेरपुर, मौदहा, मुस्करा, सरीला, राठ, गोहांड के पत्रकार मौजूद रहे।










