A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

निचले गांवों में बाढ़ का खतरा, निचले इलाकों में आया पानी, हालात मुश्किल

पीलीभीत। बाढ़ और बारिश से शहर के हालत बिगड़ते जा रहे हैं। बारिश से तो जलभराव हो ही रहा है, इसके साथ ही देवहा और खकरा नदी का पानी भी शहर के निचले इलाकों में घुस गया है। कई मोहल्लों में नदियों का पानी पहुंचने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उधर, शारदा नदी 10 से अधिक गांवों में तबाही मचा रही है। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त व्यक्त कर दिया है। देवहा और शारदा नदी उफान पर है। सोमवार की देर रात देवहा नदी का पानी चंदोई और कई अन्य इलाकों में घुस गया। खकरा नदी का पानी केजीएन कालोनी में घुस गया। कचहरी के पास टनकपुर हाईवे पर भी पानी पहुंच गया है। लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, हजारा और शास्त्रीनगर आदि गांवों में शारदा नदी का पानी तबाही मचा रहा है। लोग घरों की छत और अन्य ऊंचे स्थानों पर पनाह लिए हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!