A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर
Trending

न्याय पंचायत के बावजूद भी नहीं है बिल्ला में इंटर कॉलेज

तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्ला के ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी महोदय एवं श्रम सेवा योजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ को एक ज्ञापन सोपा जिसमें उन्होंने अवगत कराया कि हमारे ग्राम बिल्ला में कक्षा आठवीं के बाद उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए इंटर कॉलेज नहीं है जिससे गांव के युवाओं को उच्च शिक्षा नहीं मिल पा रही है गांव के छात्राओं को आठवीं के बाद उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए या तो बानपुर जाना पड़ता है या फिर जिला मुख्यालय ललितपुर गांव में इंटर कॉलेज नहीं होने से गांव की बेटियां आठवीं के बाद नहीं पढ़ पाती हैं ज्ञापन में अवगत कराया गया कि गरीबी के कारण गांव के बच्चे प्राइवेट स्कूलों में फीस अधिक होने के कारण प्रवेश नहीं ले पाते हैं बता दें कि ग्राम पंचायत बिल्ला की आबादी लगभग 5000 से अधिक है और गांव को न्याय पंचायत का दर्जा प्राप्त है बावजूद इसके गांव में एक भी ना तो हाई स्कूल है और ना ही इंटर कॉलेज ग्रामीणों ने गांव में इंटर कॉलेज खुलवाने की मांग की है ताकि गांव के बच्चे पढ़ सके और आगे बढ़ सके ज्ञापन पर ग्राम प्रधान कुमार गौरव सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य रानी जमुना प्रसाद विश्वकर्मा, राजकुमार रावत, पुष्पेंद्र कुमार,कुंजन सिंह,शंकर सिंह, दयाराम, गोविंद सिंह, रंधीर सिंह,विजय सिंह, राम सिंह, कैलाश, प्रभान सिंह, देशराज,महेंद्र सिंह,अनिल सिंह, शिवभानु प्रताप सिंह, अरविंद्र राजपूत, चंद्रभान, प्रशांत, प्रवेश सिंह, चतुर्भुज सिंह,राजेंद्र सिंह , अजय, तेजपाल सिंह, लक्ष्मण,विनोद, महेंद्र, कल्याण, राजकुमार, स्वामी, चंद्रकेश, संदीप, राघव सिंह, बृजेंद्र सिंह आदि के हस्ताक्षर थे

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!