A2Z सभी खबर सभी जिले की

महुली में श्री रामलीला मंचन को लेकर हुई बैठक।

7 सितंबर रविवार को किसके सिर पर सजेगा अध्यक्ष का ताज ।

IMG 20250821 210210

महुली सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_
सोनभद्र के दुद्धी विकास खंड के महुली में  होने वाला ऐतिहासिक रामलीला मंचन को लेकर मंगलवार को सायं 4 बजे से रामलीला मंच पर ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई जिसमें रामलीला मंचन पर विचार किया गया जिससे कि विगत 80 वर्षों से होते चला आ रहा ये महुली की ऐतिहासिक रामलीला का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जाता है।और इस बात को ध्यान में रखते हुए ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल ने बताया कि ये महुली गांव का रामलीला मंचन की परम्परा 80 वर्षों से चला आ रहा हैIMG 20250902 172340

और इस परंपरा को बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है लेकिन इसके लिए पुरानी कमेटी को भंग कर एक नयी कमेटी का गठन करना होगा ।इसके लिए 7 सितंबर दिन रविवार को सायं 3 बजे से रामलीला मंच पर एक बैठक होगा जिसमें समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित होकर नई कमेटी का गठन किया जाएगा।
इस मौके पर रामलीला मंडली के व्यास दिलीप कुमार कन्नौजिया,दयाराम कन्नौजिया,विश्वनाथ शर्मा,बुधनाथ कन्नौजिया,सत्यनारायण कन्नौजिया,अमरेश कुमार,प्रेमचंद,कामेश्वर,मुन्ना भारती,अनुज कुमार सहित दो दर्जन से अधिक लोग उपस्थित रहे।

IMG 20250902 172323

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!