जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की समीक्षा बैठक आयोजित, अधिकारियों को मिला अहम निर्देश
बैठक में डीसी अंजली यादव व अन्य पदाधिकारी
गोड्डा।
उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। जिले में अधिसूचित पर्यटक स्थल सुन्दरडैम में जलक्रीड़ा संचालित करने हेतु बोट उपलब्ध कराने, ठाकुरगंगटी प्रखंड अन्तर्गत स्थित माँ खरहरी स्थान को पर्यटक स्थल के रूप में अधिसूचित करने,जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु विशेष आयोजन, गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी प्रखंड के ग्राम भगैया को Craft Village के रूप में विकसित करने, अधिसूचित पर्यटक स्थल दामाकोल जलप्रपात को पर्यटक B श्रेणी में करने तथा आस-पास पर्यटकीय मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने, बायोडायवर्सिटी पार्क, गोड्डा के नजदीक तालाब में वोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराने, बायोडायवर्सिटी पार्क में फूड कियोस्क निर्माण करने, अधिसूचित पर्यटक स्थल बसंतराय तालाब के पर्यटकीय विकास करने, जिले के अधिसूचित पर्यटक स्थलों पर पर्यटकीय विकास हेतु प्राक्कलन उपलब्ध कराने विधायक धन्नजय सोरेन, बोरियो विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि सुनील मरांडी के द्वारा बोआरीजोर प्रखण्ड अन्तर्गत बड़ा श्रीपुर टूवर डुभकू पहाड़, बैजान पहाड़ रानीडीह मौजा, बड़ा केरा एवं पोखरिया पहाड़, छोटा बोआरीजोर हाई स्कूल मैदान के उपर पहाड़ को पर्यटन अधिसूची में शामिल करने, जिले के अधिसूचित पर्यटक स्थल माँ योगिनी स्थान पथरगामा, सिंहेश्वरनाथ धाम पोड़ैयाहाट एवं सुन्दरडैम बोआरीजोर में पर्यटक मित्र नियुक्त करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ विचार – विमर्श किया गया। बैठक के दौरान अधिसूचित पर्यटन स्थलों में पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाए उपलब्ध कराने, जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु सेमिनार, वर्कशॉप, नुक्कड़ नाटक, फेम ट्रिप जैसे कार्यक्रमों को आयोजित करने, होम स्टे का विकास से संबंधित प्रस्ताव जिला कल्याण पदाधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराने, पर्यटन व्यवसाय से संबंधित स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण प्रदान करने एवं जिला अंतर्गत पर्यटक स्थलों की श्रेणीवार पहचान कर प्रतिवेदन एवं प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निदेश दिए गए। मौके पर उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू, सिविल सर्जन डॉ. एससी शर्मा, जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया, जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतों, संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता अन्य पदाधिकारी सहित खेल कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।
*जन शिकायतों का होना चाहिए स्थाई समाधान- विधायक अनिल यादव* कोसली, 21 अगस्त। कोसली के विधायक अनिल यादव ने आज जाटूसाना खंड कार्यालय में जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का समाधान स्थाई रूप से होना चाहिए। एक बार जो समस्या उनके सामने आई हुई है, उसका फिर से दोहराव ना हो। विधायक अनिल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन शिकायतों का निवारण करवाने के लिए समाधान शिविर की व्यवस्था लागू की है। यह तभी सफल हो पाएगी, जब जन समस्याओं को जड़ से खत्म किया जाएगा। इसलिए सभी विभागों के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जन शिकायतों का निराकरण किए जाने के बाद एक बार उसकी फिर से पड़ताल करें। इस कार्य में जिला प्रशासन या उनकी तरफ से अधिकारियों को किसी प्रकार की मदद की आवश्यकता है तो वह अवश्य की जाएगी। विधायक ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह एवं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के मार्गदर्शन में वे हर सप्ताह जनसुनवाई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। जिनका एकमात्र मकसद जनता की शिकायतों को कम करना है। इस अवसर पर बीडीपीओ कविता, बिजली वितरण निगम, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, पंचायत आदि विभागों के अधिकारी तथा पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। ———
22/08/2026
देवास भाजपा जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री की नियुक्ति
22/08/2026
जिन व्यक्तियों के नाम पर नौ सिम कार्ड हैं, तो उनहें अब नया सिम कार्ड नहीं मिलेगा
22/08/2026
बाबा मुक्तेश्वर पुरी जी के विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन 13 व 14 सितंबर को कोसली। बाबा मुक्तेश्वर पुरी मठ, कोसली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा मुक्तेश्वर पुरी जी के विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। रविवार, 13 सितंबर 2026 को रात्रि 9:00 बजे से विशाल जागरण होगा। सोमवार, 14 सितंबर को प्रातः 9:00 बजे हवन तथा प्रातः 11:00 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। लखन मास्टर एवं शक्ति कोसलिया ने बताया कि बाबा में आस्था रखने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा मुक्तेश्वर पुरी जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया गया है। आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
22/08/2026
लखनऊ में सीएम आवास के निकट गोमती नगर में जलभराव ने नगर निगम लखनऊ के दावों की पोल खोल के रख दी है।
22/08/2026
UGC પાછું ખેંચવું જોઈએ: શિક્ષણ ક્ષેત્રમાં મનમાની નહીં, સંવાદ અને સમાન તક જરૂરી
22/08/2026
UGC પાછું ખેંચવું જોઈએ: શિક્ષણ ક્ષેત્રમાં મનમાની નહીં, સંવાદ અને સમાન તક જરૂરી
22/08/2026
भीकनपुर में छह घरों में चोरी, ग्रामीणों में दहशत थाने के मुहाने पर चोरों का धावा, छह घर खंगाले; नकदी, बैटरियां और ट्रैक्टर का हिच ले गए बदमाश कुंदरकी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती भीकनपुर कुलवाड़ा गांव में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने छह घरों को निशाना बनाकर पुलिस की गश्त व्यवस्था को चुनौती दे दी। चोरों ने घरों में नकब लगाने और ताले तोड़ने के साथ नकदी, कपड़े, घरेलू सामान, ट्रैक्टर की बैटरियां और लोहे का हिच चोरी कर लिया। एक ही रात में कई घरों में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। नसरीन पत्नी हासम ने बताया कि चोर उनके घर से तीन हजार रुपये, कपड़े और अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह उनका संदूक तालाब किनारे पड़ा मिला। नाजिम पुत्र शफीक के घर में चोरों ने तीन स्थानों पर नकब लगाने का प्रयास किया। दीवार काटकर बदमाश करीब दस हजार रुपये कीमत का ट्रैक्टर का लोहे का हिच ले गए। वारिस पुत्र अफसर के घर से करीब 3500 रुपये, कपड़े और अन्य सामान चोरी हुआ। वहीं उनके भाई आरिफ के कमरे का ताला तोड़कर चोर करीब पांच हजार रुपये और अन्य सामान ले गए। अख्तर पुत्र नन्हे और हसनैन पुत्र फरजंद के घर व गैरेज से ट्रैक्टर की बैटरियां चोरी कर ली गईं। विपिन पुत्र ओमप्रकाश के घर में भी चोरी होने की सूचना है। घटना का पता चलने पर पीड़ितों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौ
22/08/2026
चिल्हाटी में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत झोलाछाप डॉक्टर्स पर अन्धविश्वास को बढ़ावा देने खड़े हुए गंभीर सवाल
22/08/2026
अमझेरा में चालनी रोड पर हरदम लाला मन्दिर के सामने तंबोली समाज की नानादेवी मन्दिर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!