
हाटा में एसडीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी जनता की फरियादें

हाटा (कुशीनगर)। तहसील परिसर हाटा में शनिवार, 06 सितंबर 2025 को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह ने क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिसमे राजस्व बिभाग से 7 मामले ,पुलिस बिभाग से 7 मामले आये व विकास बिभाग 1 मामला आया और अन्य बिभाग से 8 मामले आये कुल 23 मामले आये लेकिन सिर्फ 3 मामलो का ही हो सका निस्तारण |

इस अवसर पर एसडीएम ने उपस्थित राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण पूरी गंभीरता से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों पर संबंधित विभाग की टीम मौके पर जाकर जांच करे और शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करे।
उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेताया कि समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को किसी भी हालत में लंबित न रखा जाए। जिन शिकायतों का त्वरित निस्तारण संभव है, उनकी रिपोर्ट लगाकर तत्काल संबंधित अधिकारी को प्रेषित की जाए ताकि समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण समाधान हो सके।
समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और उम्मीद जताई कि अब उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण होगा। इस कार्यक्रम में तहसीलदार जया सिंह,नायब तहसीलदार सुनील सिंह हाटा ब्लॉक के बीडीओ हरिश्चंद्र कौशिक,सुकरौली बीडीओ व सुकरौली नगर के लिपिक विजेंद्र शर्मा, नगर के ईओ मीनू सिंह ,थाना प्रभारी रामसहाय चौहान और पुलिस बिभाग ,राजस्व बिभाग व अन्य बिभाग के लोग रहे मौजूद |





