A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारसिकरस्थानीय समाचार

पुरानाबास, सिहोटबड़ी, कुमास जाटान, धींगपुर, श्यामगढ़ में 11 सितंबर को आयोजित होगा प्रधानमंत्री जनधन शिविर

सीकर. प्रधानमंत्री जनधन शिविर का आयोजन 11 सितंबर 2025 को नीमकाथाना के पुरानाबास, धोद के सिहोट बड़ी, लक्ष्मणगढ़ के कुमास जाटान, पलसाना के धींगपुर, पिपराली के श्यामगढ़ में आयोजित किया जाएगा।

अग्रणी जिला प्रबंधक नंद लाल ने बताया कि नागरिकों को मुख्यधारा की बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं भारतीय रिज़र्व बैंक के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री जनधन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 30 सितम्बर 2025 तक विभिन्न पंचायत स्तरों पर चरणबद्ध रूप से आयोजित किए जाएंगे। शिविर में प्रधानमंत्री जनधन खाता खोलना, पीएमजेडीवाई खातों में नामांकन, पीएमजेडीवाई खातों में पुनः कार्यवाही), पीएमजेजेबीवाई नामांकन, पीएमएसबीवाई नामांकन, पीएमएपीवाई नामांकन और साइबर धोखाधड़ी के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित किया जाएगा।

[yop_poll id="10"]
Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!