A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गणेश बैठाने की आड़ में सरकारी जमीन पर कब्ज़ा

जिला संवाददाता सुखदेव आज़ाद

चांपा वार्ड 26 में प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
चांपा। शहर के वार्ड नंबर 26, छुईहा तालाब नया कॉलेज रोड के पास में धार्मिक आयोजन की आड़ लेकर खुलेआम सरकारी जमीन पर कब्ज़ा किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, जिस व्यक्ति द्वारा यह कब्ज़ा किया जा रहा है, उसका पहले से ही सरकारी ज़मीन पर बना मकान मौजूद है। इसके बावजूद अब उसने अपने घर के बगल की ज़मीन पर भगवान गणेश की स्थापना कर कब्ज़ा करने की कोशिश शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह व्यक्ति पहले भी ज़मीन विवाद और झगड़े के कारण थाने तक पहुँच चुका है। और इस व्यक्ति को जेल भी हुई थी, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद उसके हौसले और बुलंद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति द्वारा खुलेआम धमकी देता घूम रहा है कि मुझे कोई नहीं रोक सकता, मेरा पहुंच ऊपर तक है, और मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता ऐसा कहा जाता है
अब सवाल यह है कि सरकारी जमीन पर खुलेआम कब्ज़ा करने वालों पर प्रशासन की नज़र क्यों नहीं पड़ रही है। क्या सच में इस व्यक्ति का पहुँच ऊँचे अधिकारियों तक है या फिर प्रशासनिक तंत्र अपनी ज़िम्मेदारी से मुँह मोड़ रहा है
यह स्थिति न केवल कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि धार्मिक भावनाओं का सहारा लेकर सरकारी भूमि पर कब्ज़े का खतरनाक उदाहरण भी है। नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को तुरंत सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति धर्म या आस्था का सहारा लेकर अवैध कब्ज़ा न कर सके।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!