A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बहेड़ी के पंचायत सहायक अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर का विभागीय योजनाओं विषयक प्रशिक्षण जारी -चार दिवसीय अनावासीय तृतीय और चतुर्थ बैच जारी

बहेड़ी के पंचायत सहायक अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर का विभागीय योजनाओं विषयक प्रशिक्षण जारी
-चार दिवसीय अनावासीय तृतीय और चतुर्थ बैच जारी
बरेली। उपनिदेशक पंचायत के दिशा निर्देशन में जनपद के विकासखंड बहेड़ी के पंचायत सहायक अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के चार दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पीलीभीत बाईपास बीसलपुर रोड यादगार लांन में तृतीय और चतुर्थ बैच के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र का शुभारंभ प्रार्थना से राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर सहित अन्य प्रशिक्षक और प्रतिभागियों द्वारा किया गया। प्रथम दिवस के दोहराव उपरांत राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर द्वारा पीपीटी आदि के माध्यम से ग्राम पंचायत विकास योजना जीपीडीपी के महत्व और निर्माण के पांच चरणों को समझाते हुए जीपीडीपी में पंचायत सहायक की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर, धीरेश गौड़, फरजाना एवं रतीराम ने ई ग्राम स्वराज, पंचायत कल्याण कोष, मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार, बहुउद्देशीय पंचायत भवन एवं अंत्येष्टि स्थल निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ठोस एवं तरल अवशिष्ट प्रबंधन, ओ.डी.एफ. प्लस, पीएफएमएस आदि विषयों पर चर्चा की। प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में मंडलीय परियोजना प्रबंधक सचिन देव, स्वच्छ भारत मिशन के मंडलीय सलाहकार राजपाल सिंह, एनजीओ के जिला समन्वयक मनोज सिंह एवं कविता आदि का विशेष योगदान रहा। प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से पंचायत सहायक अरशद अंसारी, हरवेन्र्द सिंह, सुधा रानी, कुमारी सपना, अमित कुमार, विशाल गंगवार, सुधा, यासमीन, वंदना शर्मा, शबाना बी, सबीना बी, संगीता, राजकुमारी, पूजा, किरण वाला, कौशकी गंगवार, किरन, चांदनी कुमारी, काजल कुमारी, कुमारी पूजा आदि ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!