
रीठी, कटनी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
शिक्षा का महत्व पूरे उमंग और उत्साह के साथ विद्यालय का वातावरण हो बच्चे भी इस वातावरण में ठीक ढंग से अध्ययन कर विद्यालय व ग्राम का नाम रोशन करें तभी शासन की मनसा का यह अभियान पूरा हो सकेगा। उक्त विचार थाना प्रभारी रीठी मोहम्मद शाहिद ने दूरस्थ आदिवासी अंचल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैगवां में उमंग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जंगल के बीच बसे विद्यालय में यहां की गतिविधि देखकर पता चलता है की शासकीय विद्यालय किस तरह छात्रों को बेहतर शिक्षा दे रहे हैं उन्होंने इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों के उत्साह की भी सराहना की। इससे पूर्व थाना प्रभारी का स्वागत पुष्पहारों से विद्यालय प्राचार्य विपिन तिवारी सहित स्टाफ द्वारा किया गया। प्राचार्य श्री तिवारी ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं से कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद इस दूरस्थ आदिवासी आंचल में वह बेहतर शिक्षा देने का प्रयास कर रहे हैं और उसके परिणाम भी सामने आए हैं। लगभग 15 छात्र छात्राएं शिक्षा की मुख्य धारा में वापस लौटे हैं और लक्ष्मी जैसी महिला विवाहित होने के बाद इस विद्यालय में प्रवेश पा सकी है आगे भी उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने का आश्वासन दिया। उमंग दिवस के अवसर पर कक्षा नवमी से 12वीं तक की छात्र छात्राओं ने क्विज, वाद-विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन में उमंग के प्रभारी अनिल यादव और प्रीति विश्वकर्मा ने उमंग कॉर्नर के महत्व को विस्तार से छात्र-छात्राओं को बताया व गतिविधियां भी कराई। बाद में थाना प्रभारी व अन्य अतिथियों द्वारा प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए। विद्यालय से ही अध्यनरत छात्रा शिवानी को स्कूटी का प्रमाण पत्र एवं शिक्षा ग्रहण करने के बाद उसे आंगनवाड़ी में सहायिका पद पर नियुक्ति होने पर बधाई देते हुए उसका भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिव सिंह ठाकुर, जयप्रकाश पटेल, शिवाकांत मिश्रा, रामकेत द्विवेदी, धर्मेंद्र सिंह, आरती पटेल, पवन दुबे, प्रधान आरक्षक राम पाठक, शमशेर, बहादुर सिंह सहित अन्य जन उपस्थित थे।









