A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आदिवासी भी हिंदू हैं फिर आदिवासी दिवस पर चुप्पी क्यों एनसीआईटी अध्यक्ष आर्य ने पेशा और मणिपुर मामले में कही यह बात

जिला ब्यूरो रिपोर्टर

बिलासपुर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने बिलासपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में आदिवासी समाज से जुड़े कई मुद्दों पर समर्थन जताया, लेकिन कई सवालों पर गोलमोल जवाब देकर चर्चा टालने का प्रयास भी किया। दो दिनों की बैठक में आदिवासी समाज की समस्याओं पर विचार-विमर्श कर उन्होंने योजनाओं की समीक्षा की और प्रधानमंत्री से संवाद की पहल को लेकर आश्वासन दिया, लेकिन कई संवेदनशील मुद्दों पर स्पष्टता नहीं दिखी।

पेशा कानून लागू न होने की स्वीकारोक्ति

पत्रकारों के सवालों के बीच पेशा कानून को लेकर उन्होंने कहा इसे गंभीरता से लागू किया जाएगा। प्रधानमंत्री से इस मामले में चर्चा चल रही है। आदिवासी समाज के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा और उनके साथ अन्याय नहीं होगा। प्रधानमंत्री लगातार आदिवासियों से संवाद कर रहे हैं।”लेकिन जब झारखंड, ओडिशा और अन्य राज्यों में इसके लागू न होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने स्वीकार किया, “झारखंड और ओडिशा में यह लागू नहीं है। कई अन्य राज्यों में भी इसकी प्रभावशीलता सीमित है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी इसके क्रियान्वयन में कमियाँ हैं। हमने इसे ऊपर तक पहुँचाया है और इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पेशा। कानून को गंभीरता से लागू किया जाए। इस बात को लेकर मुख्यमंत्री से संवाद करेंगे। पत्र भी लिखेंगे और आदिवासियों के हितों के संवर्धन की बात भी करेंगे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!