A2Z सभी खबर सभी जिले की

वाराणसी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नारी बन्दन कार्यक्रम का हुआ आयोजन एवं महिलाओं को किया गया सिलाई मशीन का वितरण

वाराणसी।

रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

विश्व के यशस्वी नेता एवं  देश के  प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर “नारी वंदन कार्यक्रम” के अंतर्गत आयोजित 30 दिवसीय सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं निःशुल्क सिलाई मशीन वितरण का आयोजन वाराणसी में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विपिन कुमार पाठक रहे।नारी शक्ति को समर्पित इस कार्यक्रम के अवसर पर विपिन कुमार पाठक द्वारा  महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित किया गया। एवं उन्हें संबोधित करते हुए विपिन कुमार पाठक ने कहा कि मुझे अपार हर्ष एवं गर्व की अनुभूति हो रही है
यह कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम है, जो बहनों एवं माताओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करेगा। उन्होंने भारत सरकार की उपक्रम एवं ह्यूमन डेवलपमेंट सोसायटी (NGO ) का विशेष आभार प्रकट किया और कहा इस पावन अवसर पर समाज के लिए इतना सराहनीय प्रयास किया जो काबिले तारीफ है।

Back to top button
error: Content is protected !!