A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

ड्रोन और चोर की अफवाह फैलाने वाले सात व्यक्तियों का शांति भंग में चालान

अमानीगंज। खंडासा के बेहटा गौहनियां गांव में सोमवार मध्य रात्रि जल निगम की पानी टंकी का सामान लेकर आए युवक को चोर समझ कर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कराया है।

ड्रोन और चोर की अफवाह फैलाने वाले सात व्यक्तियों का शांति भंग में चालान

 

 चोर समझकर पानी टंकी का सामान लेकर आए युवक की पिटाई, केस दर्ज

 

अमानीगंज। खंडासा के बेहटा गौहनियां गांव में सोमवार मध्य रात्रि जल निगम की पानी टंकी का सामान लेकर आए युवक को चोर समझ कर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कराया है। वहीं घटना के बाद हरकत में आई खंडासा पुलिस ने ड्रोन और चोर की अफवाह फैलाने वाले सात व्यक्तियों का शांति भंग में चालान किया है। 

     क्षेत्र में इन दिनों ड्रोन और चोर होने की अफवाहों का बाजार गर्म है, रात में निकलने वालें लोगों को देखते ही चोर होने की अफवाह फैल जाती है। और ग्रामीण चोर होने के अंदेशे में राहगीर को भी पीट दें रहे हैं। अफवाहों को लेकर रात में चौराहे चौराहे पुलिस गस्त कर रही है।

   बेहटा गौहनियां गांव में मध्य रात्रि पिक अप से गूगल मैप के सहारे जल निगम की पानी टंकी का सामान लेकर पहुंचे हरदोई के सरताज को ग्रामीणों ने चोर की अफवाहों के बीच बिना तहकीकात किए ही जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कराया। पुलिस ने बेहटा गौहनियां गांव के ही राम सकल, राम बहाल, दिनेश कुमार यादव, सतीराम, उमेश कनौजिया, संत कुमार यादव, सीताराम को गिरफ्तार कर ड्रोन और चोर की अफवाह फैलाने को लेकर शांति भंग में चालान किया है। प्रभारीIMG 20250918 WA0002 1 निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि अफवाह फैलाने वालें सात लोगों का शांति भंग में चालान किया गया है। आगे भी अफवाहों को तूल देने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।युवक की पिटाई मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!