A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

IMG 20250927 WA0218

आज दिनांक 27 सितंबर 2025 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने राजनीतिक दलों के साथ कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने ईवीएम व वीवीपैट कक्ष का सील, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों के साथ यह ईवीएम वेयरहाउस का तिमाही निरीक्षण है।

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कालिदास मुंडा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के श्री लखी सोरेन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री सोनु दुबे, भारतीय जनता पार्टी के श्री नरेन्द्र त्रिवेदी, आजसू के श्री रतिलाल महतो,‌ समेत अन्य पार्टियों के प्रतिनिधि तथा निर्वाचन शाखा के श्री सागर कुमार (भजोहरि) एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!