A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

न्यायाधीश ने किया धनबाद जेल का निरीक्षण, बंदियों को बैठने की व्यवस्था करने का निर्देश

*धनबाद :* झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा वीरेंद्र कुमार तिवारी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरती माला, अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा मयंक तुषार टोपनो, रजिस्ट्रार सिविल कोर्ट आई जेड खान व एलएडीसीएस की टीम ने मंडल कारा धनबाद का औचक निरीक्षण किया ।
इस दौरान अपर समाहर्ता सह प्रभारी जेल अधीक्षक विनोद कुमार मौजूद थे , निरक्षण के दौरान टीम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के वक्त बंदियों को बैठने के लिए समुचित व्यवस्था करने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया .न्यायाधीश श्री तिवारी के नेतृत्व में टीम ने कारागार के हर एक हिस्से का मुआयना किया । न्यायाधीश के नेतृत्व में टीम ने बंदियों से उनके स्वास्थ्य, इलाज, पेयजल, नास्ता, भोजन व मुकदमे में पैरवी के लिए अधिवक्ता होने अथवा न होने की जानकारी ली। कारागार अस्पताल में निरुद्ध बीमार बंदियों के बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च स्वास्थ्य सेंटर भेजे जाने का निर्देश जेल डॉक्टर को दिया वही
न्यायाधीश ने चिकित्सा सुविधाओं, पुस्तकालय, रसोई घर, वहां तैयार हो रहे भोजन ,व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र और ध्यान-सह-योग केंद्र में सुविधाओं का जायजा लिया।उन्होंने सभी बंदियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। न्यायाधीश ने बंदियों को जेल मैनुअल के तहत मिलने वाली सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आदेश जेल प्रशासन को दिया ।
इस मौके पर जेल डॉक्टर राजीव कुमार सिंह,
एलएडीसीएस चीफ कुमार विमलेंदु, डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट , सहायक कांउसिल, शैलेन्द्र झा,सुमन पाठक ,नीरज गोयल, कन्हैया लाल ठाकुर, स्वाति कुमारी , मुस्कान चोपडा सिविल कोर्ट के सहायक अरुण कुमार , समेत जेल के पदाधिकारी उपस्थित थे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!