A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

दुर्गापूजा त्यौहार 2025के अवसर पर गया शहरी क्षेत्र मे भीड़ -भाड़ की स्थिति को देखते हुए यातायात का सुचारु संचालन हेतु सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन मार्ग एवं समय मे परिवर्तन अनुमंडल पदाधिकारी सदर द्वारा किया गया है l

गया, 28 सितंबर 2025, दुर्गापूजा त्यौहार 2025 के अवसर पर गया शहरी क्षेत्र में भीड़-भाड़ की स्थिति को देखते हुए यातायात का सूचारू संचालन हेतु सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन मार्ग एवं समय में परिवर्तन अनुमण्डल पदाधिकारी सदर द्वारा किया गया है। पर्व के अवसर पर यातायात प्लान तैयार की गई है, जो निम्नवत है:-

`*वाहन परिचालन हेतु निर्धारण किया गया मार्ग एवं समयः-*`

दुर्गापुजा / दशहरा मेला-2025 के अवसर पर बड़े मालवाहक वाहनों की इन्ट्री नीचे दिये गये समयावधि के अनुरूप ही मान्य रहेगा। शेष समयावधि में इनका प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। इसे लागू करने के लिए, रामशिला, सिकड़िया मोड़, घुघरीटॉड़ बाईपास मोड़ एवं बुनियादगंज बाईपास मोड़, मुफस्सिल मोड़ के पास पालीवार यातायात के पदाधिकारियों को लगाया गया है। `यह प्लान दिनांक-29.09.2025 से 03.10.2025 तक प्रभावी रहेगा।`

`यातायात व्यवस्थाः-`

01. गया शहर में बड़ी वाहनों का प्रवेश सुबह 06:00 बजे से रात्रि अगले सुबह 03:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

2. सिकड़िया मोड़ से सभी प्रकार की बड़ी वाहनों का गया शहर में प्रवेश सुबह 06:00 बजे से रात्रि अगले दिन 03:00 बजे तक प्रतिवंधित रहेगा।

3. काशीनाथ मोड़ से समाहरणालय गोलाम्बर होते हुए केदारनाथ मार्केट, जी०वी०रोड एवं रमना रोड के तरफ दिन में 13:00 बजे के बाद से अगले सुबह 03:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिवंधित रहेगा।

4. नादरागंज से कोइरीवारी होते हुए पीरमंसूर मोड़ की ओर जाने वाली रोड में दिन में 13:00 बजे के बाद से अगले सुबह 03:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

5. पीरमंसुर चौक से केदारनाथ मार्केट, जी०वी० रोड एवं रमना रोड में भी दिन में 13:00 बजे के बाद से अगले सुबह 03:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिवंधित रहेगा।

6. किरानीघाट से दुखःहरणी मंदिर एवं रमना रोड के तरफ दिन में 13:00 बजे के बाद से अगले सुबह 03:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

7. रामशीला मोड़ से ट्रक एवं पीकअप भान का प्रवेश गया शहर में दिन में 13:00 बजे के बाद से अगले दिन 03:00 बजे सुबह तक प्रतिबंधित रहेगा।

8. मुफस्सिल मोड़ से किरानीघाट के तरफ बड़ी वाहनों का प्रवेश सुबह 06:00 बजे से रात्रि अगले दिन सुबह 03:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

9. बाटा मोड़ से टिकारी रोड के तरफ दिन में 13:00 बजे से अगले 03:00 बजे सुबह तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

`रूट लाईनिंग व्यवस्थाः-`

1. पटना की ओर से आने वाले मालवाहक वाहन ट्रक / पिकअपः रामशिला मोड़ से बागेश्वरी गुमटी बैरागी मोड़ डोमटोलीर चौक से सीधे गुरूद्वारा रोड मोड़ जयप्रकाश झरना स्टेशन रोड बाटा मोड़ गेवालबिगहा मोड़ गया कॉलेज मोड़ स्वराजपुरी रोड काशीनाथ सिकड़िया मोड़ से अपने गन्तव्य की ओर जायेगी।

2. डोभी की ओर से पटना की तरफ जाने वाले बड़े मालवाहक वाहनः 05 नं० गेट घुघरीटॉड़ बाईपास सीता कुण्ड से मुड़कर सी०टी० पब्लिक स्कूल मेहता पेट्रोल पम्प होते हुए गन्तव्य को जायेंगे।

3. समाहरणालय गोलम्बर के आगे जी०बी० रोड में किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश नही होगा।

4. सिकड़िया मोड़ से स्टेशन की ओर जाने वाली टेम्पु (छोटी वाहन) का मार्गः सिकड़िया मोड़ गया कॉलेज मोड़ गेवाल बिगहा मोड़ ⇒ 01 नं० गुमटी काशीनाथ मोड़ नगमतिया मोड़ से बाएँ मुड़कर रेलवे अस्पताल से सीधे रेलवे स्टेशन जायेगी।

5. रेलवे स्टेशन से सिकड़िया मोड़ जाने वाली टेम्पु (छोटी वाहन) का मार्गः रेलवे स्टेशन जी०आर०पी० मोड़ से बाएँ मुड़कर सीधे बाटा मोड़ को जायेगी। स्वराजपुरी रोड काशीनाथ मोड़ गेवाल बिगहा मोड़ से गंतव्य को जाएगी।

6. मुफस्सिल से स्टेशन जाने वाली टेम्पु का मार्गः मुफस्सिल जनता कोल्ड स्टोरेज गुरूद्वारा डोमटोली चौक होकर मालगोदाम से लखीबाग मोड़ किरानी घाट पेट्रौल पम्प स्टेशन की तरफ जाएगी।

7. राजेन्द्र आश्रम से स्टेशन जाने वाली टेम्पु का मार्गः राजेन्द्र आश्रम चोपड़ा एजेन्सी ⇒ नगमतिया मोड़ से बाएँ मुड़कर रेलवे अस्पताल 01 नं० गुमटी से सीधे स्टेशन जाएगी। काशीनाथ मोड़ ⇒ नगमतिया मोड़ से बाएँ मुड़कर रेलवे अस्पताल 01 नं० गुमटी से सीधे स्टेशन जाएगी।

8. किरानी घाट वाला टेम्पु स्टैण्ड जनता कोल्ड स्टोरेज के पास होगा।

9. बाईपास से स्टेशन जाने वाली टेम्पु का मार्ग मंगला गौरी गोदावरी रोड शहमीर तकिया मोड़ गेवाल बिगहा मोड़ काशीनाथ मोड़ नगमतिया मोड़ रेलवे अस्पताल 01 नं० गुमटी से सीधे स्टेशन को जाएगी।

10. स्टेशन से बाईपास की ओर जाने वाली टेम्पु का मार्गः रेलवे स्टेशन बाटा मोड़ स्वराजपुरी रोड काशीनाथ मोड़ आई०एम०ए० हॉल दिग्घी तालाब मोड़ कोईबारी ⇒ टिल्हा धर्मशाला चाँद चौरा बाईपास ।

11. चेरकी रोड में चन्दौती मोड़ से सिकड़िया मोड़ की ओर सभी प्रकार के बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

12. गेवाल बिगहा से बाईपास की ओर जाने वाली टेम्पु मार्गः गेवाल बिगहा समीर तकिया चौरा बंगाली आश्रम विष्णुपद थाना होते हुए बाईपास जाएगी।

13. गया शहर में आने वाली छोटी निजि वाहन 05 नं० गेट ओ०टी०ए० एवं सिकड़िया मोड़ होकर आयेगी

`एकल मार्ग:-`

1. गया रेलवे स्टेशन की तरफ से आने वाली वाहन बाटा मोड़ होते हुए स्वराजपुरी रोड होकर जायेगी।

2. शहमीर तकिया मोड़ से गोदावरी रोड, मंगला गौरी की तरफ सीधे कोई वाहन नही जायेगी।

3. सभी वाहन शहमीर तकिया मोड़ से चाँद चौरा पश्चिमी ब्रहम्सत् तालाब नारायण चुओं मोड़ बंगाली आश्रम बाईपास होकर पुनः मंगला गौरी रोड में जायेगी।

`पार्किंग व्यवस्थाः-`

मेला घुमने आने वालों के लिए दिनांक-29.09.2025 से मेला समाप्ति तक समय 13:00 बजे के बाद शहर में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा तथा निम्नलिखित स्थानों पर वाहन पर्किंग करेंगे।

1. चाकन्द के तरफ से आने वाली छोटी वाहन डोमटोली से मुरली पहाड़ी होते हुए रेलवे स्टेशन परिसर (पार्किंग स्थल) में वाहन पार्क करेंगे।

2. मुफस्सिल के तरफ से आने वाली वाहन भी रेलवे स्टेशन परिसर (पार्किंग स्थल) में वाहन पार्क करेंगे।

3. बाईपास से आने वाली वाहन कॉलरा अस्पताल के मैदान व गया जिला स्कूल गया के मैदान में वाहन पार्क करेंगे।

4. मिर्जागालिब, डेल्हा, टिकारी की तरफ से आने वाली वाहन गया कॉलेज खेल परिसर में वाहन पार्क करेंगे।

5. कोयरीबाड़ी, चाँद चौरा, नुतन नगर, काशीनाथ मोड़ से आने वाली सभी वाहन जिला स्कूल गया के मैदान में वाहन पार्क करेंगे।

6. सिकड़िया मोड़ के तरफ से आने वाली वाहन गया कॉलेज खेल परिसर में वाहन पार्क करेंगे।

`नोट:- 1. दिनांक-29.09.2025 से 03.10.2025 तक प्रत्येक दिन समय 13:00 बजे के बाद जी०बी० रोड तथा रमना रोड में सभी प्रकार के (मोटरसाइकिल / चारपहिया / टेम्पु) वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगी।`

`2. गया शहर में सुबह 06:00 बजे से अगले सुबह 03:00 बजे तक सभी प्रकार के मालवाहक / भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।`

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!