
दिनांक 30.09.2025 को को सूचना प्राप्त हुई कि गुरूआ थानान्तर्गत गुरूआ बाजार दुर्गा पूजा पंडाल में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक मांस का टुकड़ा फेंका गया है।
प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष गुरूआ थाना के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर मौके पर पुलिस बल की त्वरित तैनाती की गई है।
विधि.व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस पदाधिकरी द्वारा स्थिति की सतत निगरानी की जा रही है।
आसूचना संकलन के माध्यम से उसकी पहचान व गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है।
इस संदर्भ में गुरूआ थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कर्रवाई की जा रही है।
गया पुलिस आमजन से अपील करती है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति एवं सौहार्द बनाए रखें। किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराएं।
इस घटना के संदर्भ में आज दिनांक-01.10.2025 को स्थिति का जायजा लेने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, गया जी एवं जिलाधिकारी, गयाजी, एस0डी0पी0ओ0, शेरघाटी-01 के द्वारा गुरूआ बाजार स्थित दुर्गा पूजा स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि स्थिति सामान्य एवं शांतिपूर्ण है, तथा गया पुलिस जन.जन की सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़



