A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशजालौन

ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन=रात के अंधेरे में खंदक में गई बोलेरो, कोई हताहत नहीं*

रोड पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, कोंच के पंचानन चौराहे के मामला

Oplus_16908288

 

*रात के अंधेरे में खंदक में गई बोलेरो, कोई हताहत नहीं*

▪️ _*रोड पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, कोंच के पंचानन चौराहे के मामला*_

*कोंच।* सोमवार की रात पंचानन चौराहे के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खंदक में चली गई, गनीमत रही कि बोलेरो में सवार लोग बाल बाल बच गए। कार सवार लोग कोंच से ग्राम बसीठ जा रहे थे। सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ।
आवारा मवेशियों के झुंड के झुंड सड़कों पर बैठे रहने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ये मवेशी हादसों के कारण भी बने हुए हैं। दीपावली के दिन सोमवार की रात कोंच से ग्राम बसीठ जा रही एक बोलेरो पंचानन चौराहे के पास गुजर रही थी तभी सड़क पर बैठे मवेशियों के पास से एक बेगनार कार गुजरी तो मवेशियों को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर पानी भरे खंदक में चली गई।आस पास के लोगों ने दौड़कर कार सवार लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। लोगों की मदद से बोलेरो को बाहर निकलवाया गया जिसके चलते थोड़ी देर तक वहां जाम जैसी स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर मवेशियों के मौजूद रहने से अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहतीं हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मवेशियों की समस्या पर ध्यान देकर जल्द समाधान किया जाए।

रिपोर्ट= हिमांशु सोनी ज़िला संवाददाता जालौन

ख़बर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें= 8887592943

HIMANSHU SONI JALAUN UP

I am District Head vande Bharat live tv news jalaun up
Back to top button
error: Content is protected !!