A2Z सभी खबर सभी जिले की

बुजुर्गो में अल्जाइमर रोग के प्रति जागरूकता लाने के लिए कार्यशाला का आयोजन संपन्न

अल्जाइमर रोगी को सही काउंसिलिंग, परिवार का प्यार, अपनापन एवं सपोर्ट जरूरी : डॉ निशा गोस्वामी मनोरोग विशेषज्ञ

IMG 20251029 112844
Oplus_19005442

• बुजुर्गो में अल्जाइमर रोग के प्रति जागरूकता लाने के लिए कार्यशाला का आयोजन संपन्न

• अल्जाइमर रोगी को सही काउंसिलिंग, परिवार का प्यार, अपनापन एवं सपोर्ट जरूरी : डॉ निशा गोस्वामी मनोरोग विशेषज्ञ

• बुजुर्गो का दिवाली मिलन, जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह की भी हुआ आयोजन

IMG 20251029 085536
Oplus_16908288

भिलाई। हेलपेज इंडिया की राज्य इकाई एवं भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में सियान सदन वैशाली नगर में अल्जाइमर रोग पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर हेल्पेज इंडिया के राज्य प्रमुख शुभांकर बिस्वास, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. निशा गोस्वामी, डॉ महेशचंद्र शर्मा, भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन विशेष रूप से उपस्थित थे। द्वितीय सत्र में वरिष्ठ नागरिकों का दीवाली मिलन, विशिष्ट आर्थिक सहयोग कर्ताओं का सम्मान समारोह एवं सामूहिक जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें सुमधुर गीत संगीत के जरिए गायकों ने समां बांधा। छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति पर केंद्रित रोचक क्विज में बुजुर्गो ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपने ज्ञान को परखा।

प्रथम सत्र में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध मनोरोग विशेषज्ञ डॉ निशा गोस्वामी ने बताया कि अल्जाइमर प्रायः बुजुर्गो में होने वाला मस्तिष्क विकार है, जो धीरे-धीरे याददाश्त, सोचने समझने और व्यवहार को प्रभावित करता है। यह डिमेंशिया का सबसे आम कारक है। इसके लक्षणों में हाल की घटनाओं को भूलना, भ्रम की स्थिति और रोजमर्रा के कार्य करने में कठिनाई शामिल है। उन्होंने बताया कि इस रोग का कोई इलाज नहीं है लेकिन रोगी को मनोचिकित्सक की काउंसलिंग, परिवार का सपोर्ट, अपनापन एवं प्यार से उनका विल पावर बढ़ाकर इसे नियंत्रित किया जा सकता हैं।

IMG 20251029 011332 1
Oplus_16908288

डॉ महेशचंद्र शर्मा ने इस मौके पर कहा कि भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के द्वारा आमतौर पर बुजुर्गो में होने वाली बीमारियों के बारे में कार्यशाला का आयोजन कर लोगों में जागरूकता लाने का कार्य सराहनीय है। घनश्याम देवांगन ने बुजुर्गो को चिंता मुक्त होकर खुशहाल जिंदगी जीने प्रेरित किया। हेल्पेज प्रमुख शुभांकर ने कहा कि बुजुर्गो के स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के लिए सभी वर्ग का सहयोग जरूरी है। कार्यशाला में उपस्थित बुजुर्गो ने अपने स्वास्थ्य की देखभाल संबंधी अनेक प्रश्न पूछे, जिसका समाधान विशेषज्ञ ने किया।

IMG20251028152326
oplus_2097154

द्वितीय सत्र में भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के तत्वावधान में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर दीये जलाकर सभी वरिष्ठ जनों के ऊपर अक्षत एवं फूलों की वर्षा कर उनकी खुशहाली की कामना की गई। दिवाली के दौरान महासंघ के द्वारा जरूरत मंद लोगों के लिए “घर-घर बांटे रोशनी और फैलाएं खुशियां” अभियान में विशिष्ट सहयोग एवं आर्थिक योगदान देने के लिए शुभांकर बिस्वास एवं आचार्य डॉ महेशचंद्र शर्मा के करकमलों से घनश्याम कुमार देवांगन, दिनेश कुमार गुप्ता, धानेश्वर निर्मलकर, दिनेश प्रसाद मिश्रा, शिवप्रसाद साहू, माखनलाल टंडन, ओमप्रकाश साहू, छत्तरराम साहू, लालबहादुर चंद्रा, श्रीमती छाया विश्वकर्मा एवं गायक कलाकारों जोसफ, भरतलाल मोगरे, संतोष शुक्ला, डी.ए. करमरकर का तिलक लगाकर, अंगवस्त्र एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। अक्टूबर माह में जन्म तिथि वाले वरिष्ठ नागरिकों श्रीमती जयती साहू एवं अशोक कुमार जिज्ञासी का जन्मोत्सव मनाया गया। भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ की ओर से मनोचिकित्सक डॉ. निशा गोस्वामी, आचार्य डॉ महेश चंद्र शर्मा, हेल्पेज इंडिया के राज्य प्रमुख शुभांकर बिस्वास, अनमोल शर्मा एवं मुकेश कुमार का भी अंगवस्त्र, श्री फल एवं पुष्प भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक महासंघ एवं संबद्ध सियान सदनों के पदाधिकारी आर. एस. प्रसाद, बाबूलाल साहू, हुकुमचंद देवांगन, एस. आर. नंदी, दुबे लाल सेन, रतनलाल गोयल, राजपाल राघव, श्रीमती ईश्वरी साहू, रामकिशन देवांगन, ओमप्रकाश गुप्ता शंकर शेंडे, चैतराम साहू, मेघनाथ वर्मा, जोगीराम वर्मा, देवेन्द्र चौहान, कृष्णराव गूजर, देवेन्द्र वर्मा, धीरेन्द्र कुमार, गरीबा प्रसाद साहू, आर पी डे, दयाराम साहू, धनीराम साहू, जगदीश राम साहू, अर्जुन सिंह साहू, छबिलाल सिन्हा, किशनलाल सोनी, एम.एल. गोपाल, सी बी दिन्डे आदि सहित वरिष्ठ जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!