
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई पेपर, छत्तीसगढ, बुधवार 29 अक्टूबर 2025-:
=============================
छत्तीसगढ के नवा रायपुर के सेक्टर 20 में राजस्थानी महल के जैसा ही ब्रम्हकुमारी संस्थान शांति शिखर” बनकर तैयार है। यह शांति शिखर जोधपुरी पिंक स्टोन, , ब्रिज तकनीक से बनकर तैयार की गई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 01 नवंबर 2025 को इस शांति शिखर का लोकार्पण करने वालें हैं। जानकारी ब्रम्हकुमारी संस्थान के नवनिर्मित यह शांति शिखर करीब डेढ़ एकड़ भूमि में बना है, और इसकी विशेषता यह है कि इसे दान में मिले रूपयों की सहायता से राजस्थानी महल जैसे बनाया गया है। ब्रह्मकुमारी संस्थान के इस नवनिर्मित मेडिटेशन सेंटर शांति शिखर को राजस्थान के जोधपुर के कारीगरों के द्वारा सुंदर गुलाबी रंग के पत्थरों से इसके ईमारत को तराशा गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस शांति शिखर ईमारत का निर्माण कार्य 15 जनवरी 2018 को शुरू किया गया था और 2023 में पूरा हुआ। पांच मंजिला इस ईमारत में एलईडी स्क्रीन युक्त ऑडिटोरियम, सेमिनार हॉल, मेडिटेशन हॉल, लाइब्रेरी, और अतिथियों के ठहरने के लिए कमरा, और डायनिंग हॉल भी बनाया गया है।
(4)- यहां पर एक मेडिटेशन हॉल भी है। इसमें लोगों को राजयोग ध्यान साधना भी सिखाया जायेगा। (5)- शांति शिखर भवन में लाइब्रेरी भी बनाया गया है। यहां पर संस्थान की आध्यात्म, नैतिक शिक्षा देने वाली पुस्तकें भी हैं। (6)- यहां पर भवन में आने वाले अतिथियों के ठहरने के लिए सुविधाजनक 40 से अधिक कमरें भी हैं। (7)- शांति शिखर भवन में डायनिंग हॉल जहां पर 300 से अधिक लोग एक साथ भोजन भी कर सकेंगे। भवन के ग्राउंड फ्लोर में रिसेप्शन के साथ एक क्लासरूम भी है, जहां पर 300 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था भी होगी। मेडिटेशन सेंटर शांति शिखर भवन में निम्नलिखित प्रशिक्षण दिए जायेंगे-: (1)- राजयोग मेडिटेशन। (2)- लाइफ और स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए प्रबंधन कौशल शिविर (3)- बच्चों युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण कार्यक्रम। (4)- मूल्य निष्ठ शिक्षा परियोजना के अंतर्गत आवासीय ट्रेनिंग कार्यक्रम। (5)- पर्यावरण जागरूकता पर क्लीन द माइंड ग्रीन द अर्थ ” कार्यक्रम। (6)- ह्रदय एवं डायबिटीज और नशा मुक्ति पर जागरुकता कार्यक्रम। (7)- सभी समाजों और ग्रामीणजनों के लिए आध्यात्मिक कार्यक्रम।




