मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत मिशन शक्ति चौपाल बैठक का आयोजन
जिला संवाददाता अंबेडकरनगर
अंबेडकर नगर ।अकबरपुर विकासखंड के चंदनपुर न्याय पंचायत के अन्तर्गत ग्राम पंचायत इस्माइलपुरगंज में आयोजित हुआ जहां पर 49 महिलाओं किशोरियों व पुरुषों ने भागीदारी कर महिलाओं एवं बालिकाओं की शिक्षा स्वास्थ्य सम्मान की सुरक्षा सहयोग एवं आत्मविश्वास बढ़ाने का संकल्प लिया।
जिला प्रोबेशन कार्यालय अम्बेडकरनगर व जन विकास केन्द्र भितरीडीह द्वारा आयोजित चौपाल बैठक को सम्बोधित करती हुई जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रीति ने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सरकार काफी तत्पर है। जिसके लिए मिशन शक्ति अभियान एक महत्वपूर्ण टूल है। उन्होंने विभिन्न टालफ्री 181,108,102,1090,1098,1076 के प्रयोग एवं उससे मिलने वाली सहायता और घरेलू हिंसा कानून की जानकारी दिया। महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्होंने निराश्रित पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना जैसी सरकारी योजनाओं व उसकी पात्रता पत्रक एवं प्रक्रिया के बारे में विशेष जानकारी दिया।
चौपाल बैठक में निरकला ने लोगों श्रमिक योजना बालिका सुरक्षा योजना के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं व बाल अधिकार महिला अधिकार सहित आवश्यक कानूनों की जानकारी दिया।
बैठक को सफल बनाने में सीता वन्दना गीता राधा गुलशन छोटेलाल आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
















